होमकैंपस14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश: वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News
कैंपस

14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश: वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Bikaner - Admission In 14 Colleges On State, Management And NRI Quota 14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश:वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का म…

14 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश:  वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- Admission In 14 Colleges On State, Management And NRI Quota

14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश:वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका

- कॉपी लिंक

वेटरनरी विश्वविद्यालय में बीवीएससी एंड एएच (साढ़े पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। नीट-यूजी 2026 में पात्र अभ्यर्थियों को भी वेटरनरी कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए 13 से 22 सितंबर तक अलग से ऑनलाइ

सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के 14 वेटरनरी कॉलेजों की 1240 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें राजुवास बीकानेर, रूवास जोबनेर के संघटक व सम्बद्ध निजी कॉलेज और टांटिया यूनिवर्सिटी श्रीगंगानगर शामिल हैं। स्टेट कोटा, मैनेजमेंट कोटा और एनआरआई कोटा की सभी सीटों पर काउंसलिंग के जरिए ही प्रवेश होगा। सीट आवंटन के लिए तीन चरणों में काउंसलिंग होगी, जिसका विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया का मुख्य आधार नीट-यूजी 2026 की मेरिट सूची होगी। सीटों का आवंटन उपलब्ध सीटों की संख्या और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार किया जाएगा।

काउंसलिंग फॉर्म नहीं भरा तो प्रवेश नहीं

नीट-यूजी में पात्र होने के बावजूद अभ्यर्थी को वेटरनरी प्रवेश काउंसलिंग में अलग से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। 13 से 22 सितंबर के बीच रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर अभ्यर्थी को सत्र 2026-27 की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। केवल नीट-यूजी पास कर लेना ही वेटरनरी कॉलेज में प्रवेश की गारंटी नहीं है। अक्सर छात्र इस भ्रम में रह जाते हैं कि नीट स्कोर के आधार पर सीधा दाखिला मिल जाएगा। 10 दिन की इस समयावधि में अलग से रजिस्ट्रेशन न करने पर एक साल खराब हो सकता है।

रजिस्ट्रेशन शुल्क, कॉलेजवार सीटों की संख्या, निजी कॉलेजों की फीस और अन्य प्रवेश संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 22 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। -प्रो प्रवीण बिश्नोई, सदस्य सचिव, स्नातक प्रवेश, वेटरनरी विवि

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें