नीट पीजी 2026 रिजल्ट घोषित: करीब 2.66 लाख अभ्यर्थियों को था इंतजार, तय समय से पहले आया परिणाम, ऐसे करें चेक
नीट पीजी 2026 रिजल्ट घोषित: करीब 2.66 लाख अभ्यर्थियों को था इंतजार, तय समय से पहले आया परिणाम, ऐसे करें चेक NEET PG 2026 Result: एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। 30 अगस्त की परीक्षा में 2,63,544…

सौजन्य से:- Amar Ujala
नीट पीजी 2026 रिजल्ट घोषित: करीब 2.66 लाख अभ्यर्थियों को था इंतजार, तय समय से पहले आया परिणाम, ऐसे करें चेक
NEET PG 2026 Result: एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। 30 अगस्त की परीक्षा में 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा हुई। इसमें 2,416 अभ्यर्थी शामिल हुए। देखें श्रेणीवार कटऑफ...
विस्तार
NEET PG 2026 Result: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंक और नीट-पीजी 2026 की रैंक की जानकारी परिणाम में देख सकते हैं। यह परीक्षा एमडी, एमएस, डीएनबी और डीआरएनबी तथा पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
नीट पीजी 2026 की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में कुल 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा-1 और 2 परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 2,416 अभ्यर्थी शामिल हुए।
नीट-पीजी 2026 में कितनी रही कटऑफ?
अलग-अलग श्रेणियों के न्यूनतम योग्यता पर्सेंटाइल और कटऑफ अंक अलग हैं।
इसका मतलब है कि सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम योग्यता 50वां पर्सेंटाइल और 262 अंक है। सामान्य दिव्यांग श्रेणी के लिए 45वां पर्सेंटाइल और 244 अंक है।
परिणाम में क्या-क्या जानकारी दी गई है?
एनबीईएमएस की ओर से जारी परिणाम में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक और नीट पीजी 2026 की रैंक दी गई है। अभ्यर्थी परिणाम देखने के बाद अपनी रैंक और प्राप्त अंक की जानकारी जांच सकते हैं। परिणाम को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा।
कब आएगी नीट पीजी की आंसर-की?
रिजल्ट नोटिस में बताया गया है कि नीट पीजी 2026 की उत्तर कुंजी 1 अक्तूबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन डैशबोर्ड के माध्यम से प्रत्येक प्रश्न के लिए प्रश्न आईडी नंबर, सही उत्तर कुंजी आईडी, चिह्नित प्रतिक्रिया आईडी और मूल्यांकन की योजना के अनुसार दिया गया स्कोर देख सकेंगे।
इसके साथ ही बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी 1 अक्तूबर 2026 से उपलब्ध का दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
तय समय से कितना पहले आया रिजल्ट?
सूचना बुलेटिन के अनुसार, नीट पीजी 2026 का परिणाम संभावित रूप से 30 सितंबर 2026 को घोषित किया जाना था। अभ्यर्थी बेसब्री से उत्तर कुंजी का इतंजार कर रहे थे। ऐसे में एनबीईएमएस ने निर्धारित तिथि से पहले ही नतीजे घोषित किए हैं। हालांकि, उत्तर कुंजी भी 1 अक्तूबर से उपलब्ध करा दी जाएगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
IIT Bombay defers mid-semester exams following student death, protests on campus

NEET PG 2026 Result Out: Direct Link Available at natboard.edu.in

NEET PG 2026 Result OUT: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड - neet pg 2026 result released and candidates can download the result with one click only

UDISE+ प्रोफाइल नहीं तो बोर्ड परीक्षा में मुश्किल, जानें...

एनआईडी एडमिशन 2027: डिजाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सीट और आरक्षण के साथ जान लें सभी जरूरी शर्तें

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर जारी, बिना बदलाव के होगा परीक्षा पैटर्न - cbse board exam 2027 class 10th 12th sample papers released no exam pattern change

NEET PG Result 2026 Live Updates: Release Date, Time, Direct Link at natboard.edu.in

Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि में बदलाव, अब इन डेट्स में होगा 12th एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम - rajasthan cet exam date 2026 change in rssb cet exam dates 12th and graduate level exams will now be held on these dates
ताज़ा ख़बरें
- ICAI CA Exam 2027 Dates: 3 नवंबर से शुरू होंगे सीए एग्जाम के रजिस्ट्रेशन, जनवरी में एग्जाम, शेड्यूल जारी
- UPSC NDA 2 result 2026 expected soon: Check date, link and steps here
- आरएमएस सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया
- यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती सितंबर माह में होगी पूरी, जल्द जारी होगा परीक्षा का परिणाम - up home guard recruitment 2026 results expected this september month
- CBSE tightens student detail correction rules, warns schools over incomplete requests
- Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी डेट जारी; 12वीं स्तर की परीक्षा 1-3 दिसंबर को, स्नातक लेवल एग्जाम जनवरी में
- राजस्थान: पीटीआई भर्ती परीक्षा में भाई की जगह डमी बनकर बैठा, सरकारी नौकरी भी मिली; जानें कैसे खुला राज
- IIT-Bombay planning twin-sharing model for all its student hostels on campus

