होम›एग्ज़ाम्स›उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)
एग्ज़ाम्स

उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)

उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा 29 सितंबर को अधिसूचना जारी कर बीएड काउंसलिंग संबंधित जानकारी दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार यूके बीएड काउंसलिंग के…

3 अक्टूबर 2026 को 08:02 am बजे
उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सीट आवंटन शेड्यूल (जारी)

सौजन्य से:- university.careers360.com

उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand B.Ed Counselling 2026): सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा 29 सितंबर को अधिसूचना जारी कर बीएड काउंसलिंग संबंधित जानकारी दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार यूके बीएड काउंसलिंग के लिए री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 से 30 सितंबर है। वहीं रिक्त सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगी। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा 21 सितंबर को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी करने के बाद उम्मीदवार 28 सितंबर तक अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते थे।

This Story also Contains

- उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 तिथियां (uttarakhand bed counselling dates in hindi)

- उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 क्या है? (what is uk bed counselling process 2026 in Hindi)

- उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

- उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया (uk bed counselling process 2026 in hindi)

- यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 कैसे होता है?

- यूके बीएड काउंसलिंग 2026- जरूरी दस्तावेज (documents required for uk bed counselling 2026 in hindi)

- यूके बीएड काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण बातें

प्राधिकरण द्वारा पहले ही यूेक बीएड सीट अलॉटमेंट शेड्यूल जारी कर दिया गया था। जारी शेड्यूल के अनुसार यूके बीएड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 9 सितंबर को 12 बजे प्रकाशित की जानी थी परंतु आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय नहीं हुआ था। चयनित उम्मीदवार 10 से 16 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में जाकर अपने दस्तावेज सत्यापन एवं एडमिशन ले सकते थे। बता दें कि उत्तराखंड बीएड संस्थानों में एडमिशन के लिए यूके बीएड राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 सितंबर को समाप्त हो गई। यूके बीएड एंट्रेंस टेस्ट में सफल उम्मीदवार 4 सितंबर (5 बजे) तक बीएड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा यूके बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 (uk bed counselling process 2026) आयोजित की जाती है। यूके बीएड काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबासाइट ukentrance.samarth.edu.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूके बीएड काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध कराया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि प्राधिकरण द्वारा यूके बीएड रिजल्ट का प्रकाशन 31 अगस्त को कर दिया गया। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से यूके बीएड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड बीएड 2026 परीक्षा शेड्यूल जानें

यूके बीएड काउसंलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन लिंक (समाप्त)

21 सितंबर को जारी अधिसूचना -

यूके बीएड रिजल्ट 2026-

उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग 2026( uttarakhand bed counselling 2026) संबंधित लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार इस पेज को फॉलो कर सकते हैं। B.Ed करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले संबंधित प्रवेश परीक्षा में सफल होना होता है और इसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज का चयन किया जाता है। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज में प्रवेश जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।

उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे टेबल दी गई है। इस टेबल में यूके बीएड काउंसलिंग तिथियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। समय समय पर इस टेबल को अपडेट किया जाता रहेगा।

उत्तराखंड बीएड काउंसलिंग राज्य के B.Ed कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का विकल्प भर सकते हैं।

UK B.Ed काउंसलिंग में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो संबंधित प्रवेश परीक्षा की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और परीक्षा में सफल हुए हैं। आमतौर पर स्नातक या परास्नातक डिग्री में निर्धारित न्यूनतम अंक पात्रता के लिए जरूरी होते हैं। अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों में छूट का प्रावधान भी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को जरूर जांच लें।

काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके कॉलेज और पाठ्यक्रम की चॉइस फिलिंग करनी होती है। उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों को प्राथमिकता के क्रम में भरना चाहिए।

चॉइस लॉक होने के बाद संबंधित प्राधिकरण सीट अलॉटमेंट जारी करता है। सीट मिलने पर उम्मीदवार को अलॉटेड कॉलेज में प्रवेश की पुष्टि के लिए आवश्यक शुल्क जमा करना पड़ सकता है। यदि उम्मीदवार को पहली पसंद का कॉलेज नहीं मिलता है, तो उपलब्ध नियमों के अनुसार वह अगले राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकता है।

यूके बीएड सीट अलॉटमेंट 2026 (Uk bed seat allotment 2026) उम्मीदवार की मेरिट, प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन, आरक्षण श्रेणी, कॉलेज की उपलब्ध सीटों और उम्मीदवार द्वारा भरी गई पसंद के आधार पर किया जाता है। इसलिए चॉइस फिलिंग करते समय अधिक से अधिक उपयुक्त कॉलेजों का विकल्प भरना फायदेमंद हो सकता है। सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होती है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द भी हो सकती है।

यूके बीएड काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। इनमें प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड, स्नातक की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाणपत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और आवश्यक संख्या में फोटो कॉपी तैयार रखनी चाहिए।

उम्मीदवारों को काउंसलिंग की तारीख, रजिस्ट्रेशन शुल्क, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आवेदन करते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही दर्ज करना जरूरी है, क्योंकि काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से मिल सकती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही अंतिम मानें।

Articles

Upcoming University Exams

Certifications By Top Providers

Explore Top Universities Across Globe

NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC

Graduate with a Degree and 2+ Years of Work Experience

NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available

Admission Against Cancellation/Lapsed Seats | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

Beyond MBBS: Discover New Doors in Healthcare | Apply for UG in Health Sciences | Pharmacy | Nursing | Physiotherapy | Public Health | Occupational Therapy

Recognised by UGC & AICTE | Top Recruiters: Deloitte, Google, J. P. Morgan, Meta, etc | H-CTC: 13..33 LPA

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य
एग्ज़ाम्स

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य

उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 25 लाख आवेदकों में से 41424 चयनित - up home guards recruitment 2026 result declared for 41424 posts
एग्ज़ाम्स

उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 25 लाख आवेदकों में से 41424 चयनित - up home guards recruitment 2026 result declared for 41424 posts

आरके पब्लिक स्कूल हूर: अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
एग्ज़ाम्स

आरके पब्लिक स्कूल हूर: अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

पूर्णिया विश्वविद्यालय एक सप्ताह में जारी करेगा स्पेशल परीक्षा पार्ट थर्ड का रिजल्ट
एग्ज़ाम्स

पूर्णिया विश्वविद्यालय एक सप्ताह में जारी करेगा स्पेशल परीक्षा पार्ट थर्ड का रिजल्ट

यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 41,424 पदों पर हुआ चयन, 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
एग्ज़ाम्स

यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 41,424 पदों पर हुआ चयन, 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवारों का हुआ चयन
एग्ज़ाम्स

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवारों का हुआ चयन

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित
एग्ज़ाम्स

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 25,32,196 आवेदकों में से 41,424 चयनित - up home guards recruitment 2026 result declared for 41424 posts
एग्ज़ाम्स

उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, 25,32,196 आवेदकों में से 41,424 चयनित - up home guards recruitment 2026 result declared for 41424 posts

ताज़ा ख़बरें