बिहार इंटर परीक्षा 2027: शिक्षकों की डायरेक्ट्री अपडेट शुरू
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027: गोपनीय कार्यों के लिए +2 शिक्षकों की डायरेक्ट्री होगी अपडेट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी किया गया पत्र | प्रभात खबर नेटवर्क बिहार बोर्ड 2027 इंटर परीक्षा के लिए +2 शिक्षकों…

सौजन्य से:- प्रभात खबर
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027: गोपनीय कार्यों के लिए +2 शिक्षकों की डायरेक्ट्री होगी अपडेट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी किया गया पत्र | प्रभात खबर नेटवर्क
बिहार बोर्ड 2027 इंटर परीक्षा के लिए +2 शिक्षकों की डायरेक्ट्री 19 सितंबर से 9 अक्तूबर तक अपडेट होगी. जानिए किन शिक्षकों का नाम शामिल होगा और किसे मिलेगी छूट.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के सफल व पारदर्शी संचालन की प्रारंभिक तैयारियां तेज कर दी हैं. परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन, वीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण गोपनीय कार्यों के निष्पादन के उद्देश्य से राज्यभर के +2 स्तर के शिक्षकों की डायरेक्ट्री ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट की जाएगी.
19 सितंबर से 9 अक्तूबर तक का मिला समय
समिति ने शिक्षकों का डेटा अपलोड करने के लिए 19 सितंबर से 9 अक्तूबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की है. इस तय अवधि के भीतर सभी मान्यता प्राप्त +2 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों व प्रधानों को अपने संस्थान में कार्यरत शिक्षकों का पूरा विवरण समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा.
इन शिक्षकों के नाम शामिल करने पर पूर्ण प्रतिबंध
बोर्ड ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पोर्टल पर केवल वैध एवं नियमित रूप से कार्यरत शिक्षकों का ही ब्योरा दर्ज किया जाए. इसके साथ ही कुछ विशेष श्रेणियों को इसमें शामिल न करने की सख्त हिदायत दी गई है:
- जिन शिक्षण संस्थानों की मान्यता अथवा संबद्धता रद्द की जा चुकी है, वे इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे.
- मृत, सेवामुक्त, सेवानिवृत्त और संबंधित विषय से असंबद्ध शिक्षकों का नाम डायरेक्ट्री में नहीं जोड़ा जाएगा.
- फरवरी 2027 से पहले सेवानिवृत्त (रिटायर) होने वाले शिक्षकों का नाम भी सूची से बाहर रखा जाएगा.
विज्ञप्ति जारी, डीईओ को समय पर कार्य पूरा कराने का निर्देश
समिति ने बताया कि इस संबंध में पहले ही विज्ञप्ति संख्या 216/2026 जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है. राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिले के सभी +2 स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानों के साथ समन्वय बनाकर तय समय-सीमा के भीतर यह कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
प्रभात खबर ऐप :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
द्वारा संचालित शिक्षा खबर कौशल
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की पूरी सूची जारी, देखें हर जिले का पीडीएफ; 21 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

नीट पीजी 2026: राउंड-2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, कैसे करें चेक? 17 नवंबर को आएगा अंतिम परिणाम

श्रेष्ठा नेट्स 2027: 9वीं और 11वीं में 2400 सीटों के लिए आवेदन शुरू, नहीं लगेगा कोई शुल्क, कब होगी परीक्षा?

भारतीय तटरक्षक बल: सीजीईपीटी 2027 का प्रवेश पत्र जारी, 17-18 नवंबर को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

बीसीआई: 22वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड; 29 नवंबर को परीक्षा

एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा 2027: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म; देखें नई तारीखें

ओडिशा बोर्ड: 12 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं, 27 मार्च तक होगा आयोजन; गणित में मिलेगा अतिरिक्त समय

सीबीएसई: 10वीं-12वीं की कॉपी जांचने वाले शिक्षकों के भुगतान को लेकर निर्देश जारी, 26 नवंबर तक करना होगा काम
ताज़ा ख़बरें
- राजस्थान बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं टलीं, फरवरी में नहीं होंगी; आरबीएसई ने दी जानकारी, क्या रही वजह?
- सीबीएसई बोर्ड 2027: एक तरफ बोर्ड परीक्षा, दूसरी तरफ लाखों श्रद्धालुओं की भीड़; क्या बदलेगी एग्जाम डेट?
- केरलम बोर्ड ने जारी की 10वीं और 11वीं-12वीं की परीक्षा तारीखें: 1 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, देखें टाइमटेबल
- आईआईटी दिल्ली: जेईई एडवांस्ड 2027 परीक्षा कब होगी? सामने आई तारीख, मई में इस दिन होगा आयोजन
- अब बोर्ड के अंकों से भी मिलेगा दाखिला: सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बदलेंगे नियम; उमर अब्दुल्ला ने दिए सुझाव
- बीबीओएसई: बिहार ओपन बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की समय सारणी जारी, कब शुरू होंगे एग्जाम? देखें पूरी डेटशीट
- डीयू: छठ के कारण सीधे पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों का भी बढ़ा क्रेज
- गन्ना पर्यवेक्षक के 1100+ पदों की मुख्य परीक्षा की फीस लिंक जारी: 29 नवंबर को एग्जाम, जानें पूरी प्रक्रिया

