होमस्किल्सदुर्ग में स्कूली बच्चों का चक्काजाम, प्रिंसिपल हटाए गए: बोले- 400 स्टूडेंट्स को पढ़ाने सिर्फ 4 टीचर; 3 शिक्षकों की व्यवस्था की गई - durg-bhilai News
स्किल्स

दुर्ग में स्कूली बच्चों का चक्काजाम, प्रिंसिपल हटाए गए: बोले- 400 स्टूडेंट्स को पढ़ाने सिर्फ 4 टीचर; 3 शिक्षकों की व्यवस्था की गई - durg-bhilai News

- Hindi News - Local - Chhattisgarh - Durg bhilai - Pendravan School Students Protest In Durg | Road Block Over Teacher Shortage दुर्ग में स्कूली बच्चों का चक्काजाम, प्रिंसिपल हटाए गए:बोले- 400 स्टूडेंट्स को पढ़ाने सिर्फ…

26 अगस्त 2026 को 03:24 pm बजे
दुर्ग में स्कूली बच्चों का चक्काजाम, प्रिंसिपल हटाए गए:  बोले- 400 स्टूडेंट्स को पढ़ाने सिर्फ 4 टीचर; 3 शिक्षकों की व्यवस्था की गई - durg-bhilai News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Chhattisgarh

- Durg bhilai

- Pendravan School Students Protest In Durg | Road Block Over Teacher Shortage

दुर्ग में स्कूली बच्चों का चक्काजाम, प्रिंसिपल हटाए गए:बोले- 400 स्टूडेंट्स को पढ़ाने सिर्फ 4 टीचर; 3 शिक्षकों की व्यवस्था की गई

- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पेंड्रावन आत्मानंद स्कूल में 9वीं से 12वीं तक करीब 400 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल में सिर्फ 3 टीचर और 1 प्रिंसिपल हैं। बच्चों का कहना है कि टीचरों की कमी के कारण उनका कोर्स पूरा नहीं हो पाता। कम से कम 17 शिक्षक होने चाहिए।

इसी मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने 21 अगस्त को प्रदर्शन किया था, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर 25 अगस्त को दोबारा खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर से प्रदर्शन अभी तक जारी है। छात्रों की कुछ मांगें पूरी कर दी गई हैं। ओपन स्कूल की व्यवस्था खत्म कर दी गई है और 3 शिक्षकों की व्यवस्था भी की गई है।

साथ ही प्रिंसिपल को भी हटा दिया गया है। इसके बावजूद छात्र आर्ट्स और कॉमर्स विषय के शिक्षकों की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। विभाग की ओर से कॉमर्स के एक शिक्षक की व्यवस्था जल्द की जा रही है।

वहीं, दूसरा केस जिले के सेलूद के स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। जहां 6वीं से 8वीं तक के 203 छात्र-छात्राओं ने टॉयलेट और बाउंड्रीवॉल की मांग को लेकर स्कूल गेट पर तालाबंदी की। इसके बाद दुर्ग-पाटन मेन रोड पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया। बच्चों का कहना है कि पिछले 2 साल से स्कूल में टॉयलेट नहीं है। लड़कियां ने सवाल किए कि खुले में कहां जाएंगे।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

केस 1 - पेंड्रावन के स्कूली बच्चे दोबारा सड़क पर उतरे

स्टूडेंट्स का कहना है कि 21 अगस्त के प्रदर्शन के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी थीं। इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी और उनकी मांगों पर कार्रवाई होगी, लेकिन 25 अगस्त तक शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हुई।

ऐसे में मांगें पूरी नहीं होने से नाराज स्टूडेंट्स ने मंगलवार को दोबारा चक्काजाम कर दिया। उनका कहना है कि वे पढ़ाई छोड़कर सड़क पर नहीं बैठना चाहते, लेकिन जब स्कूल में पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक ही नहीं हैं, तो उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है।

ओपन स्कूल बंद करने की भी मांग

स्टूडेंट्स की मांग सिर्फ शिक्षकों की कमी दूर करने तक सीमित नहीं है। वे ओपन स्कूल बंद करने की मांग को लेकर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल में जो कुछ शिक्षक हैं, उन्हें भी ओपन स्कूल में भेज दिया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

स्टूडेंट्स का कहना है कि जब स्कूल में पर्याप्त शिक्षक और पढ़ाई के लिए जरूरी व्यवस्था नहीं है, तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे स्कूल में नियमित पढ़ाई करना चाहते हैं। उनका आंदोलन किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई और भविष्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर है।

21 अगस्त को भी किया था चक्काजाम

पेंड्रावन आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट्स ने 21 अगस्त को भी शिक्षकों की कमी को लेकर खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया था। उस समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठ गए थे।

इससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ था। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और स्टूडेंट्स से बातचीत की थी। इसके बावजूद चार दिन बाद भी स्टूडेंट्स की मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया।

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बच्चों का प्रदर्शन

पेंड्रावन स्कूल दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में आता है। दुर्ग शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का गृह जिला है। स्टूडेंट्स का कहना है कि स्कूल में शिक्षक उपलब्ध कराना शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। पढ़ाई के लिए उन्हें बार-बार सड़क पर उतरकर अपनी आवाज उठाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।

केस 2 - सेलूद के स्कूल में टॉयलेट की मांग

दुर्ग जिले के सेलूद में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 203 छात्र-छात्राओं ने टॉयलेट और बाउंड्रीवॉल की मांग को लेकर स्कूल गेट पर तालाबंदी की। इसके बाद दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया।

बच्चों का कहना है कि 2 साल से स्कूल में टॉयलेट नहीं है। बाउंड्रीवॉल नहीं होने से स्कूल परिसर में खड़ी साइकिलों के टायर बाहर से आने वाले लोग पंचर कर देते हैं। छात्रा किंजल कुर्रे ने कहा कि लड़कियों के लिए शौचालय की सुविधा बेहद जरूरी है। लगातार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर बच्चों ने आंदोलन किया।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया। विभाग ने बताया कि संबंधित शासन योजना के तहत ऑनलाइन प्रस्ताव पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्कूल प्रिंसिपल को राशि जारी की गई है।

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

कहीं टीचर नहीं, कहीं खराब खाना, सड़क पर उतरे स्टूडेंट्स: स्कूली बच्चों के प्रदर्शन के 7 मामले; शिक्षक-प्रिंसिपल और वार्डन को हटाने समेत कई मांगें

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और टीचरों की कमी को लेकर छात्र-छात्राएं लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कहीं टीचर नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित है, तो कहीं प्रिंसिपल और वार्डन पर दुर्व्यवहार के आरोप हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Topics:

- ATR में बाघिन ने लड़के को गर्दन दबोचकर मार डाला: दोस्तों के साथ पुटू लेने जंगल गया था, बैन एरिया में घुसे, तभी किया हमला

- बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने एक ही दुपट्टे से लगाई फांसी: सूरजपुर के जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश; मौके से बाइक-आधार कार्ड बरामद

- ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत की HTC पर GST रेड, 6 घंटे जांच: भिलाई-बलौदाबाजार तक दस्तावेज खंगाले, कंपनी के पास 1500 से ज्यादा ट्रक, BSP में 60-70 गाड़ियां चलती हैं

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें