होम›एग्ज़ाम्स›राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल - जयपुर समाचार
एग्ज़ाम्स

राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल - जयपुर समाचार

- हिंदी समाचार - स्थानीय - राजस्थान - जयपुर - राजस्थान आर. एस. एस. बी. परीक्षा कैलेंडर अद्यतन | सी. ई. टी. परीक्षा की तिथियां बदली गईं 2026 राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं:अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंड…

29 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं:  अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल - जयपुर समाचार

सौजन्य से:- bhaskar.com

- हिंदी समाचार

- स्थानीय

- राजस्थान

- जयपुर

- राजस्थान आर. एस. एस. बी. परीक्षा कैलेंडर अद्यतन | सी. ई. टी. परीक्षा की तिथियां बदली गईं 2026

राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं:अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल

- कॉपी लिंक

राज्य में सी. ई. टी. समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाएं अब नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आर. एस. एस. बी.) ने सोमवार, 28 सितंबर को सी. ई. टी. समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।

अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इन भर्ती परीक्षाओं में 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के शामिल होने की संभावना है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती के 32 विषयों की परीक्षा 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में कराई जाएगी।

वहीं, समान पात्रता परीक्षा (सी. ई. टी.) सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगी। सी. ई. टी. स्नातक स्तर की परीक्षा 16,17 और 18 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती परीक्षा 25 जनवरी 2027 को और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक होगी।

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करें।

टीचिंग एसोसिएट के 32 विषयों की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती-2026 के तहत 32 विषयों की परीक्षा अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 17 नवंबर, 7, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 की तारीखें निर्धारित की गई हैं।

17 नवंबर और 14,17,18 और 21 दिसंबर को परीक्षा एक पारी में होगी। वहीं, 7, 9, 10, 11, 15 और 16 दिसंबर को दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में बोर्ड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), टैबलेट बेस्ड टेस्ट विद ओ. एम. आर. अथवा पेपर-पेन ओ. एम. आर. पैटर्न का इस्तेमाल कर सकता है।

सी. ई. टी. सीनियर सेकंडरी की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक

समान पात्रता परीक्षा (सी. ई. टी.) सीनियर सेकंडरी स्तर-2026 का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा हर दिन दो पारियों में होगी। वहीं, समान पात्रता परीक्षा (सी. ई. टी.) स्नातक स्तर-2026 की परीक्षा 16 से 18 जनवरी 2027 तक होगी।

इसमें 16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि 18 जनवरी को एक पारी में परीक्षा होगी। सी. ई. टी. के जरिए अलग - अलग भर्तियों में आवेदन के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है, ऐसे में बड़ी संख्या में कैंडिडेट इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं।

प्रयोगशाला परिचारक और कनिष्ठ अभियंता भर्ती की तारीख भी बदलीं

बोर्ड की ओर से प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा अब 25 जनवरी 2027 को एक पारी में आयोजित की जाएगी।

इसके बाद कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक होगी।

कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा प्रतिदिन एक पारी में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नए कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनानी होगी।

चुनाव के चलते बदला परीक्षा कार्यक्रम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इससे पहले 23 जून और 1 जुलाई 2026 को जारी विज्ञप्तियों के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था।

अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के कारण अब परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया गया है।

ऐसे में अभ्यर्थियों से अपील है कि वे परीक्षा की तारीखों को लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें और संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही अपनी तैयारी करें।

---

ये खबर भी पढ़िए-

राजस्थान-सी. ई. टी. परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख कैंडिडेट होंगे प्रभावित:चुनावों के चलते फैसला, अब दिसंबर और जनवरी में होगा एग्जाम; जानें- नया शेड्यूल

परीक्षा आयोजन के लिए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की आवश्यकता होती है।चुनावी प्रक्रिया और परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं को देखते हुए बोर्ड ने दोनों सी. ई. टी. परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। पूरी खबर पढ़िए…

- आर. सी. ए. चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: 3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री

- जोधपुर-घर के सामने कुत्ता घुमाने से टोका, पीट-पीटकर मार डाला: मामा-भांजे ने आधी रात किया हमला, बेहोश होने तक डंडे मारते रहे

- बारिश-ओले के कारण पारा गिरा, बारां में कोहरा छाया: रात में अचानक ठंड बढ़ी; जानें- अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

द्वारा संचालित शिक्षा खबर कौशल

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की पूरी सूची जारी, देखें हर जिले का पीडीएफ; 21 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की पूरी सूची जारी, देखें हर जिले का पीडीएफ; 21 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

नीट पीजी 2026: राउंड-2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, कैसे करें चेक? 17 नवंबर को आएगा अंतिम परिणाम
एग्ज़ाम्स

नीट पीजी 2026: राउंड-2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, कैसे करें चेक? 17 नवंबर को आएगा अंतिम परिणाम

श्रेष्ठा नेट्स 2027: 9वीं और 11वीं में 2400 सीटों के लिए आवेदन शुरू, नहीं लगेगा कोई शुल्क, कब होगी परीक्षा?
एग्ज़ाम्स

श्रेष्ठा नेट्स 2027: 9वीं और 11वीं में 2400 सीटों के लिए आवेदन शुरू, नहीं लगेगा कोई शुल्क, कब होगी परीक्षा?

भारतीय तटरक्षक बल: सीजीईपीटी 2027 का प्रवेश पत्र जारी, 17-18 नवंबर को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

भारतीय तटरक्षक बल: सीजीईपीटी 2027 का प्रवेश पत्र जारी, 17-18 नवंबर को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

बीसीआई: 22वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड; 29 नवंबर को परीक्षा
एग्ज़ाम्स

बीसीआई: 22वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड; 29 नवंबर को परीक्षा

एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा 2027: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म; देखें नई तारीखें
एग्ज़ाम्स

एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा 2027: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म; देखें नई तारीखें

ओडिशा बोर्ड: 12 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं, 27 मार्च तक होगा आयोजन; गणित में मिलेगा अतिरिक्त समय
एग्ज़ाम्स

ओडिशा बोर्ड: 12 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं, 27 मार्च तक होगा आयोजन; गणित में मिलेगा अतिरिक्त समय

सीबीएसई: 10वीं-12वीं की कॉपी जांचने वाले शिक्षकों के भुगतान को लेकर निर्देश जारी, 26 नवंबर तक करना होगा काम
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई: 10वीं-12वीं की कॉपी जांचने वाले शिक्षकों के भुगतान को लेकर निर्देश जारी, 26 नवंबर तक करना होगा काम

ताज़ा ख़बरें