बिहार के मदरसों में अब होगी एआई और रोबोटिक्स की पढ़ाई, छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण - bihar madrasas to offer ai robotics drone tech training
बिहार के मदरसों में अब होगी एआई और रोबोटिक्स की पढ़ाई, छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण बिहार के मदरसों में अब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन तकनीक और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में मुफ्त कौशल…

सौजन्य से:- Jagran
बिहार के मदरसों में अब होगी एआई और रोबोटिक्स की पढ़ाई, छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण
बिहार के मदरसों में अब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन तकनीक और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा।
HighLights
- मदरसों में एआई, ड्रोन, रोबोटिक्स का मुफ्त प्रशिक्षण।
- एनएसआईसी के सहयोग से कौशल विकास कार्यक्रम लागू।
- प्रशिक्षित छात्रों को रोजगार मेले से जोड़ा जाएगा।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के मदरसों में भी विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), ड्रोन तकनीक, कोडिंग, रोबोटिक्स और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में कौशल विकास का प्रशिक्षण मिलेगा।
राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण की व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके लिए अनुदान प्राप्त मदरसों और गैर-अनुदानित मदरसों में कौशल विकास प्रशिक्षण को अनिवार्य किया जाएगा।
अनुदान प्राप्त मदरसों की संख्या 1942
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मुताबिक कौशल विकास कार्यक्रम सभी 3588 मदरसों में लागू किया जा रहा है। इनमें अनुदान प्राप्त मदरसों की संख्या 1942 है, जबकि गैर-अनुदानित श्रेणी में 1646 मदरसे हैं।
विभागीय मंत्री मो. जमा खान ने सभी मदरसों में कौशल विकास प्रशिक्षण देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्र सरकार के उपक्रम नेशनल स्माल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड (एनएसआइसी) के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इसके लिए विभाग और एनएसआइसी के बीच अगले सप्ताह एमओयू होगा।
रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य
विभाग ने मदरसों में छात्र-छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जिलों में रोजगार मेला लगाए जाएंगे, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया हो सके।
प्रारंभिक चरण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन तकनीक, कोडिंग, रोबोटिक्स एवं इलेक्ट्रिक वाहन, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर शिक्षा, इलेक्ट्रिकल वायरिंग और अन्य तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
ताज़ा ख़बरें
- स्नातक छात्रों को अब AI और इंडस्ट्री का प्रशिक्षण, बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेल - bihar ug students to get ai industry training skill cells formed
- Udhampur News: 64 इच्छुक उद्यमियों ने उद्यमिता कौशल विकास का लिया प्रशिक्षण
- संत जेवियर्स स्कूल में एनईपी का प्रशिक्षण
- कौशल विकास मिशन के तहत 100 बच्चों को मिली ड्रेस: खीरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बांटी गई ड्रेस - Khiri(Koraon) News
- Udhampur News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा आरएसईटीआई
- Kaithal News: बुजुर्गों की देखभाल का प्रशिक्षण ले रहे 30 प्रतिभागियों को बांटी अध्ययन सामग्री
- कौशल विकास के लिए एमओए | रांची समाचार - द टाइम्स ऑफ इंडिया
- यूपी: कौशल विकास मिशन के प्रमाण पत्र अब डिजीलॉकर पर, ऑनलाइन होगा सत्यापन

