होमस्किल्सCCSU और UP के अन्य विश्वविद्यालयों में जॉब ओरिएंटेड स्किल ट्रेनिंग का मौका, केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहेंगे युवा - ccsu universities and colleges provide skill training to 500 students every year
स्किल्स

CCSU और UP के अन्य विश्वविद्यालयों में जॉब ओरिएंटेड स्किल ट्रेनिंग का मौका, केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहेंगे युवा - ccsu universities and colleges provide skill training to 500 students every year

CCSU और UP के अन्य विश्वविद्यालयों में जॉब ओरिएंटेड स्किल ट्रेनिंग का मौका, केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहेंगे युवा CCSU: राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देश पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालय…

3 सितंबर 2026 को 11:29 am बजे
CCSU और UP के अन्य विश्वविद्यालयों में जॉब ओरिएंटेड स्किल ट्रेनिंग का मौका, केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहेंगे युवा
 - ccsu universities and colleges provide skill training to 500 students every year

सौजन्य से:- jagran.com

CCSU और UP के अन्य विश्वविद्यालयों में जॉब ओरिएंटेड स्किल ट्रेनिंग का मौका, केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहेंगे युवा

CCSU: राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देश पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालय हर साल 500 युवाओं ...और पढ़ें

HighLights

- कुलाधिपति के निर्देश पर सीसीएसयू ने कालेजों को दिए निर्देश।

- खाली भवनों व उपलब्ध संसाधनों के उपयोग का होगा उपयोग।

जागरण संवाददाता, मेरठ। युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं से जोड़ने की दिशा में प्रदेश स्तर पर पहल की गई है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों में युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

इसका उद्देश्य युवाओं को स्वावलंबी और रोजगारपरक बनाना है। सीसीएसयू के कुलसचिव ने कालेजों को निर्देशों का हवाला देते हुए उपलब्ध खाली पड़े शैक्षणिक भवनों और अन्य संसाधनों का उपयोग करते हुए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने पर जोर दिया है।

राज्यपाल सचिवालय के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक राज्य विश्वविद्यालय और संस्थान को हर वर्ष 500 प्रतिभागियों, महिला व पुरुष, को विभिन्न रोजगारपरक विषयों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण का लक्ष्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो आगे चलकर स्वरोजगार या वेतन आधारित रोजगार से जुड़ना चाहते हैं।

कौशल शिक्षा की यह पहल उच्च शिक्षा में रोजगारपरकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बदलते रोजगार बाजार में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। उद्योग और संस्थानों की जरूरत के अनुरूप तकनीकी, व्यावसायिक और व्यावहारिक कौशल रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। ऐसे में विश्वविद्यालयों में कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने से विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के साथ काम के लिए जरूरी दक्षता हासिल करने का अवसर मिलेगा।

राज्यपाल सचिवालय ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर उसे यथाशीघ्र शुरू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके। सीसीएसयू ने भी संबद्ध कालेजों और संस्थानों से तैयारी करने को कहा है। इसमें ऐसे युवाओं को कौशल प्रशिक्षण में शामिल करने को कहा गया है जिन्होंने किसी कारण पढ़ाई बीच में छोड़ दी, लेकिन हुनर सीखकर रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ना चाहते हैं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें