सी. ई. टी. 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी
सी. ई. टी. 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी सी. ई. टी. की तिथियां आगे बढ़ने का असर आगामी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ सकता है. परीक्षा परिणाम और आगे की चयन प…

सौजन्य से:- etvbharat.com
सी. ई. टी. 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी
सी. ई. टी. की तिथियां आगे बढ़ने का असर आगामी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ सकता है. परीक्षा परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया भी देर से होगी.
प्रकाशित : सितंबर 29, 2026 ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. 11:24 पूर्वाह्न भारतीय समय
जयपुर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और समान पात्रता परीक्षा सी. ई. टी. 2026 की संशोधित परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं. बोर्ड के अनुसार राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. इसके चलते अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं अब दिसंबर 2026 और जनवरी-फरवरी 2027 में आयोजित होंगी. इस फैसले से सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार और बढ़ गया है.
चुनावी गतिविधियों के कारण प्रशासनिक संसाधनों और व्यवस्थाओं पर प्रभाव पड़ने की संभावना के चलते राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा तिथियों में संशोधन कर नया कार्यक्रम जारी किया गया है. बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि संबंधित विभागों और अभ्यर्थियों को संशोधित कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारियां करने की सलाह दी है. वहीं उन्होंने टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस या टैबलेट बेस टेस्ट के आधार पर कराने की ओर भी इशारा किया, जिसमें प्रश्न पत्र सीधे कंप्यूटर या टैबलेट पर उपलब्ध कराया जाएगा और आंसर अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में भरने होंगे.
आगामी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ेगा असर: परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का सबसे बड़ा असर उन युवाओं पर पड़ेगा जो लंबे समय से विभिन्न भर्तियों के जरिए सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. राजस्थान में सी. ई. टी. अब अधिकांश भर्तियों का आधार बन चुकी है. ऐसे में सी. ई. टी. की तिथियां आगे बढ़ने का असर आगामी भर्ती प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है. परीक्षा जितनी देर से होगी, उसके परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया भी उतनी ही देर से पूरी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी रविन्द्र का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं में पहले ही लंबा समय लग रहा है. कई अभ्यर्थी वर्षों से तैयारी कर रहे हैं और नई भर्तियों के इंतजार में हैं. ऐसे में परीक्षाओं के आगे खिसकने से नियुक्तियों का इंतजार भी और लंबा हो सकता है. दूसरी ओर, कुछ अभ्यर्थी इसे अतिरिक्त तैयारी समय के रूप में भी देख रहे हैं. अभ्यर्थी हनुमान ने कहा कि इससे उन्हें अपनी तैयारी को और बेहतर करने का अवसर मिलेगा.
बोर्ड की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम :
• टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा 2026 : 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 तक विभिन्न चरणों में
• सी. ई. टी. (सीनियर सेकेंडरी स्तर) : 1 से 3 दिसंबर 2026
• सी. ई. टी. (स्नातक स्तर) : 16 से 18 जनवरी 2027
• प्रयोगशाला परिचायक भर्ती परीक्षा: 25 जनवरी 2027
• कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा : 3 से 5 फरवरी 2027
द्वारा संचालित शिक्षा खबर कौशल
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की पूरी सूची जारी, देखें हर जिले का पीडीएफ; 21 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति

नीट पीजी 2026: राउंड-2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, कैसे करें चेक? 17 नवंबर को आएगा अंतिम परिणाम

श्रेष्ठा नेट्स 2027: 9वीं और 11वीं में 2400 सीटों के लिए आवेदन शुरू, नहीं लगेगा कोई शुल्क, कब होगी परीक्षा?

भारतीय तटरक्षक बल: सीजीईपीटी 2027 का प्रवेश पत्र जारी, 17-18 नवंबर को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

बीसीआई: 22वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां से तुरंत करें डाउनलोड; 29 नवंबर को परीक्षा

एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा 2027: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म; देखें नई तारीखें

ओडिशा बोर्ड: 12 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं, 27 मार्च तक होगा आयोजन; गणित में मिलेगा अतिरिक्त समय

सीबीएसई: 10वीं-12वीं की कॉपी जांचने वाले शिक्षकों के भुगतान को लेकर निर्देश जारी, 26 नवंबर तक करना होगा काम
ताज़ा ख़बरें
- राजस्थान बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं टलीं, फरवरी में नहीं होंगी; आरबीएसई ने दी जानकारी, क्या रही वजह?
- सीबीएसई बोर्ड 2027: एक तरफ बोर्ड परीक्षा, दूसरी तरफ लाखों श्रद्धालुओं की भीड़; क्या बदलेगी एग्जाम डेट?
- केरलम बोर्ड ने जारी की 10वीं और 11वीं-12वीं की परीक्षा तारीखें: 1 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, देखें टाइमटेबल
- आईआईटी दिल्ली: जेईई एडवांस्ड 2027 परीक्षा कब होगी? सामने आई तारीख, मई में इस दिन होगा आयोजन
- अब बोर्ड के अंकों से भी मिलेगा दाखिला: सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बदलेंगे नियम; उमर अब्दुल्ला ने दिए सुझाव
- बीबीओएसई: बिहार ओपन बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की समय सारणी जारी, कब शुरू होंगे एग्जाम? देखें पूरी डेटशीट
- डीयू: छठ के कारण सीधे पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों का भी बढ़ा क्रेज
- गन्ना पर्यवेक्षक के 1100+ पदों की मुख्य परीक्षा की फीस लिंक जारी: 29 नवंबर को एग्जाम, जानें पूरी प्रक्रिया

