होमस्किल्सIIT मद्रास से पढ़ाई का सुनहरा मौका, 9वीं-12वीं के बच्चों के लिए 17 नए कोर्स लॉन्च
स्किल्स

IIT मद्रास से पढ़ाई का सुनहरा मौका, 9वीं-12वीं के बच्चों के लिए 17 नए कोर्स लॉन्च

Sign In Advertisement X स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे क्या पढ़ना है और किस फील्ड में करियर बनाना है? यह एक ऐसा सवाल है जो लगभग हर छात्र और उसके माता-पित…

8 सितंबर 2026 को 12:29 pm बजे
IIT मद्रास से पढ़ाई का सुनहरा मौका, 9वीं-12वीं के बच्चों के लिए 17 नए कोर्स लॉन्च

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे क्या पढ़ना है और किस फील्ड में करियर बनाना है? यह एक ऐसा सवाल है जो लगभग हर छात्र और उसके माता-पिता को उलझन में डाल देता है. अक्सर बच्चे सही गाइडेंस या एक्सपोजर न मिलने के कारण सीमित विकल्पों में से ही कोई एक चुन लेते हैं. इसी उलझन को सुलझाने और स्कूली शिक्षा को हायर एजुकेशन से जोड़ने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान 'आईआईटी मद्रास' ने एक शानदार पहल की है.

आईआईटी मद्रास के 'सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन' (CODE) ने अपने फ्लैगशिप 'स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम' का दायरा बढ़ाते हुए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 17 नए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए हैं.

क्या है आईआईटी मद्रास का 'स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम'?

यह प्रोग्राम खास तौर पर 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्कूल के किताबी पाठ्यक्रम से अलग हटकर प्रैक्टिकल दुनिया और नए जमाने के करियर ऑप्शन्स से रूबरू कराना है. आईआईटी मद्रास की इस पहल से देश के दूर-दराज इलाकों में बैठे स्कूली बच्चों को भी आईआईटी स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का मौका मिलेगा.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर लॉ तक: ये रहे 17 स्पेशल कोर्स

इस पार्टनरशिप के तहत पार्टनर स्कूलों के छात्र अपनी पसंद के हिसाब से नीचे दिए गए 17 में से किसी भी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

डेटा साइंस एंड AI (Data Science and AI): डेटा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बुनियादी जानकारी

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स (Electronic Systems): इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर का परिचय

आर्किटेक्चर एंड डिजाइन (Architecture and Design): डिजाइनिंग और निर्माण कला का बेसिक्स

इंजीनियरिंग बायोलॉजिकल सिस्टम्स (Engineering Biological Systems)

फन विद मैथ एंड कंप्यूटिंग (Fun with Math and Computing)

लॉ (Introduction to Law): कानून की बुनियादी समझ

मैथ अनप्लग्ड (Math Unplugged): गेम्स और पहेलियों के जरिए गणित सीखना

फंडामेंटल्स ऑफ एयरोस्पेस (Aerospace Engineering): स्पेस और विमान तकनीक

इकोलॉजी (Introduction to Ecology): पर्यावरण और पारिस्थितिकी

ह्यूमैनिटीज अनप्लग्ड (Humanities Unplugged)

केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering)

इकोनॉमिक्स, फाइनेंस एंड मनी मैटर्स (Economics, Finance and Money Matters): पैसों का प्रबंधन और अर्थव्यवस्था

गेम टेक एक्सप्लोरर्स (Game Tech Explorers): गेमिंग तकनीक और ह्यूमन-मशीन इंटरैक्शन

प्रोडक्ट डिजाइन (Product Design)

मॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग (Molecular Engineering)

साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security): डिजिटल दुनिया में सुरक्षा का पाठ

डिजिटल ह्यूमैनिटीज (Digital Humanities)

कैसे काम करेगा यह प्रोग्राम?

पार्टनर स्कूलों के छात्र इन कोर्सेज में इनरोल करेंगे. पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें असाइनमेंट जमा करने होंगे और ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी. सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने और एग्जाम क्लियर करने वाले छात्रों को आईआईटी मद्रास की तरफ से आधिकारिक 'ई-सर्टिफिकेट' प्रदान किया जाएगा.

आईआईटी मद्रास का यह नेटवर्क काफी तेजी से फैल रहा है. अब तक देश भर के 4,920 स्कूल इस प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं और 1,75,270 से अधिक छात्र इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

जरूरी तारीखें

आवेदन की आखिरी तारीख: 30 सितंबर 2026

क्लासेज की शुरुआत: 05 अक्टूबर 2026

फैसला लेने से पहले एक्सप्लोर करने का सही मौका

अक्सर छात्र 12वीं पास करने के बाद जल्दबाजी में ऐसा विषय चुन लेते हैं जिसमें आगे जाकर उनका मन नहीं लगता. आईआईटी मद्रास का 'स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम' बच्चों को कॉलेज में कदम रखने से कई साल पहले ही यह समझने का मौका दे रहा है कि उनकी असली रुचि किस क्षेत्र में है फिर चाहे वह एयरोस्पेस हो, प्रोडक्ट डिजाइनिंग हो, साइबर सुरक्षा हो या फाइनेंस.

---- समाप्त ----

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें