होमस्किल्सलखनऊ के गोसाईंगंज और मोहनलालगंज में बनेंगे युवा केंद्र, मिलेगा कौशल विकास और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण - lucknow youth centers skill disaster mgmt training begins
स्किल्स

लखनऊ के गोसाईंगंज और मोहनलालगंज में बनेंगे युवा केंद्र, मिलेगा कौशल विकास और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण - lucknow youth centers skill disaster mgmt training begins

लखनऊ के गोसाईंगंज और मोहनलालगंज में बनेंगे युवा केंद्र, मिलेगा कौशल विकास और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लखनऊ के गोसाईंगंज और मोहनलालगंज में युवा केंद्र बनेंगे, जहां युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और आपदा प्रबंधन का प्रशिक…

8 सितंबर 2026 को 06:29 pm बजे
लखनऊ के गोसाईंगंज और मोहनलालगंज में बनेंगे युवा केंद्र, मिलेगा कौशल विकास और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
 - lucknow youth centers skill disaster mgmt training begins

सौजन्य से:- jagran.com

लखनऊ के गोसाईंगंज और मोहनलालगंज में बनेंगे युवा केंद्र, मिलेगा कौशल विकास और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

लखनऊ के गोसाईंगंज और मोहनलालगंज में युवा केंद्र बनेंगे, जहां युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण मिलेगा।

पुलक त्रिपाठी, लखनऊ। युवाओं को खेल, फिटनेस और मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय उनके व्यक्तित्व विकास, कौशल, उद्यमिता और आपदा प्रबंधन से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश के 50 विकासखंडों में प्रथम चरण में युवा केंद्र संचालित किए जाएंगे। लखनऊ में गोसाईगंज और मोहनलालगंज विकासखंड को इसके लिए चुना गया है।

दोनों केंद्रों के लिए चार-चार लाख रुपये यानी कुल आठ लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इससे संबंधित सभी सामग्री केंद्रों पर पहुंच गईं हैं। अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश में, विकासखंड स्तर पर इन केंद्रों को युवाओं और मंगल दलों के लिए नोडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रों पर कंप्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर, लाइब्रेरी और इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

युवा केंद्रों के माध्यम से विकासखंड के मंगल दलों का ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रत्येक माह दो ओरिएंटेशन या कार्यशाला आयोजित करने की योजना है।

इसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना है। लंबे समय तक गतिविधियां न होने से निष्क्रिय होने वाले मंगल दलों को भी इन केंद्रों से जोड़कर सक्रिय रखा जाएगा।

आपदा से निपटने की भी मिलेगी ट्रेनिंग

केंद्रों पर युवाओं को नागरिक सुरक्षा और समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी प्रशिक्षण व माक ड्रिल कराई जाएंगी। प्रशिक्षित पीआरडी स्वयंसेवकों और युवाओं को पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के सहयोग के लिए तैयार किया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर इन्हें स्थानीय इंसीटेंड रेस्पांस टीम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा युवा केंद्रों को करियर काउंसलिंग और कौशल विकास का केंद्र भी बनाया जाएगा। कृषि, उद्यान, उद्योग और ग्रामोद्योग समेत अन्य विभागों से समन्वय कर प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जाएंगे।

युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए केंद्र फेसिलिटेशन सेंटर के रूप में काम करेंगे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जैसी योजनाओं के लिए पात्र युवाओं को चिह्नित कर संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। केंद्रों पर डिजिटल लाइब्रेरी संचालित होगी।

युवाओं को खेल, योग और व्यायाम से जोड़ने के साथ नशा मुक्ति के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण, स्थानीय पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से युवाओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम होंगे।

युवाओं के कौशल विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में यह केंद्र बहुत कारगर साबित होंगे। लखनऊ में गोसाईंगंज और मोहनलालगंज में युवा केंद्र बनाए जाएंगे।

-अनिल तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें