होमस्किल्सRamgarh News: कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता
स्किल्स

Ramgarh News: कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता

Ramgarh News: कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता Ramgarh News: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए एक आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कि…

27 अगस्त 2026 को 12:26 pm बजे
Ramgarh News: कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता

सौजन्य से:- Hindustan

Ramgarh News: कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता

Ramgarh News: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए एक आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रक्रिया के तहत 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन हजारीबाग सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इसके अलावा, सीएनसी ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।

Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर सार्थक पहल कर रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

इसी क्रम में गवर्नमेंट टूल्स रूम आईटीआई गोला में गुरुवार को पीवीयूएनएल की ओर से प्रायोजित तीन माह के आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के 30 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक, रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, पीवीयूएनएल के महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), आरके निरंजन, एचओएचआर जियाउर रहमान की ओर से किया गया।

सीएनसी ऑपरेटर प्रशिक्षण

प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि इसके अतिरिक्त पीवीयूएनएल की ओर से छह माह के आवासीय सीएनसी ऑपरेटर/मशीनिंग टेक्नीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी प्रायोजित किया जा रहा है। जिसमें 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले माह से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, रामगढ़ जिला प्रशासन, गवर्नमेंट टूल रूम की ओर से पीवीयूएनएल की इस पहल की सराहना की गई। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान करने, उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न:  CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
स्किल्स

माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस:  जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
स्किल्स

खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
स्किल्स

National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune
स्किल्स

National workshop on sports, physical education under NEP 2020 underway in Trichy - The Tribune

ताज़ा ख़बरें