RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड की तर्ज पर भर्ती परीक्षाएं कराने को तैयार VMOU
RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड की तर्ज पर भर्ती परीक्षाएं कराने को तैयार VMOU PTET और D.El.Ed परीक्षाओं के सफल संचालन के बाद कुलगुरु ने कहा, सरकार मौका दे तो भर्ती परीक्षा कराने में सक्षम हैं. Published : September 29, 2026…

सौजन्य से:- etvbharat.com
RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड की तर्ज पर भर्ती परीक्षाएं कराने को तैयार VMOU
PTET और D.El.Ed परीक्षाओं के सफल संचालन के बाद कुलगुरु ने कहा, सरकार मौका दे तो भर्ती परीक्षा कराने में सक्षम हैं.
Published : September 29, 2026 at 6:47 AM IST
जयपुर: राजस्थान में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तर्ज पर अब वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) भी प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाएं कराने को तैयार है. विश्वविद्यालय का तर्क है कि हाल में PTET और D.El.Ed जैसी बड़ी परीक्षाओं के सफल संचालन के बाद उसने सरकार के सामने अपनी परीक्षा संचालन क्षमता साबित की. विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने कहा कि यदि राज्य सरकार अवसर देती है तो VMOU आने वाले समय में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने में सक्षम है.
6 लाख अभ्यर्थियों की D.El.Ed परीक्षा कराई : कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने बताया कि बीते मई माह में विश्वविद्यालय ने D.El.Ed की परीक्षा कराई गई. इसमें 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए. परीक्षा में जिस कक्ष में अभ्यर्थी को बैठना था, उसका फोटो सहित पूरा डाटा वीक्षक के पास उपलब्ध कराया गया था. निर्धारित अभ्यर्थी के अलावा अन्य के प्रवेश की संभावना रोकने को तकनीकी व्यवस्थाएं की गईं. परीक्षा अनुशासन, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराने के बाद विश्वविद्यालय ने ये क्षमता प्रदर्शित की कि वो बड़े स्तर की परीक्षाएं करा सकता है.
पढ़ें:VMOU की ऑनलाइन सुविधा: अब घर बैठे मिलेंगे माइग्रेशन, प्रोविजनल और डुप्लीकेट मार्कशीट
PTET परीक्षा बड़ी चुनौती थी: प्रो. वर्मा ने कहा कि PTET परीक्षा ऐसे समय में कराई गई, जब देश और प्रदेश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर सवाल उठ रहे थे. ऐसे माहौल में PTET का आयोजन विश्वविद्यालय के लिए बड़ी चुनौती था. इसके बावजूद परीक्षा तय समय पर कराई और सफलतापूर्वक पूरी की. बड़ी परीक्षाओं के साथ समय पर परिणाम जारी करने में भी विश्वविद्यालय सक्षम है.
AI और फेस रिकॉग्निशन: कुलगुरु के अनुसार, परीक्षा में पेपर लीक, नकल और डमी कैंडिडेट जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. अभ्यर्थियों की पहचान के लिए बायोमेट्रिक और फेस रिकॉग्निशन की व्यवस्था की है. इसके जरिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है. विश्वविद्यालय का दावा है कि इससे किसी दूसरे व्यक्ति के अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने की संभावना कम होती है.
पेपर सेटिंग की गोपनीयता पर जोर: प्रो. वर्मा ने बताया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने में पूर्व प्रोफेसर्स की सेवाएं ली जाती हैं. प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने की विशेष व्यवस्था है. विश्वविद्यालय का कहना है कि प्रश्नपत्र से जुड़ी जानकारी परीक्षा से पहले बाहर न आए, इसके लिए पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा जाता है. इसका उद्देश्य पेपर लीक की संभावना को कम करना है.
कमांड सेंटर से अभ्यर्थी ही नहीं, वीक्षक भी निगरानी में : विश्वविद्यालय में कमांड सेंटर के जरिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती है. CCTV कैमरों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. खास बात है कि निगरानी केवल अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि परीक्षा कक्ष में तैनात वीक्षकों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती है. विश्वविद्यालय के अनुसार इससे परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि की पहचान करने में मदद मिलती है.
पढ़ें:PTET 2026: चार साल में कैंडिडेट में 87 फीसदी गिरावट, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी
PTET-D.El.Ed के बाद ITEP की जिम्मेदारी : कुलगुरु ने बताया कि PTET और D.El.Ed परीक्षाओं के सफल संचालन के बाद राजस्थान सरकार ने विश्वविद्यालय को इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) से जुड़ी परीक्षा कराने की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है. आने वाले समय में सरकार से विश्वविद्यालय को अन्य प्रतियोगिता और भर्ती परीक्षाओं की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. विश्वविद्यालय का कहना है कि उसके पास परीक्षा संचालन के लिए जरूरी तकनीकी और मानव संसाधन उपलब्ध हैं.
पढ़ें: VMOU ने लॉन्च किया कर्मकांड कोर्स, 16 संस्कारों की मिलेगी शिक्षा, 4800 रुपए है फीस
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
SSC CGL Tier 1 admit card 2026 released for September 30 and October 1 exams, check download link

Jamshedpur News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य

SC to CBSE: Exempt Class VI from 3-language education policy this year

MP College Admission: कॉलेज में एडमिशन का आखरी मौका, जाने कब है लास्ट डेट

UP Sainik School Admission 2027: यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें लास्ट डेट व प्रक्रिया

SC asks Centre, CBSE to consider exempting Class 6 students from three-language policy this year

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी, 13 नवंबर को होगी परीक्षा

Muzaffarnagar News: 16 नवंबर को लगेगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर
ताज़ा ख़बरें
- TMBU लॉ रिजल्ट में देरी: छात्र आंदोलन की राह पर
- यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए आवेदन जारी, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म - up sainik schools entrance exam applications released for admission to class 6 and 9 forms can be filled out until october 25
- जयपुर लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3 गुना अभ्यर्थियों को किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट के लिए शामिल
- बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स
- RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट
- JEE-NEET समेत कई प्रवेश परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट - jee neet cuet other competitive exams twice yearly education ministry new draft
- Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर
- विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया - Danta Ramgarh News

