होम›एग्ज़ाम्स›RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें
एग्ज़ाम्स

RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे जानें किस शहर में होगी परीक्षा रेलवे कैंडिडेट्स की एग्जाम सिटी स्लिप चेक करते हुए सांकेतिक फोटो (PC: Canva) RRB Technician Exam City Slip 2026 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड…

27 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
RRB टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र जानें

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे जानें किस शहर में होगी परीक्षा

रेलवे कैंडिडेट्स की एग्जाम सिटी स्लिप चेक करते हुए सांकेतिक फोटो (PC: Canva)

RRB Technician Exam City Slip 2026 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती (CEN 02/2026) के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. 6,557 पदों पर होने वाली इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक होगा. अभ्यर्थी अपने आरआरबी पोर्टल पर लॉगिन करके परीक्षा का शहर, तारीख और शिफ्ट चेक कर सकते हैं.

RRB Technician Exam City Slip 2026 Out: रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के 6,557 पदों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है.

जिन अभ्यर्थियों ने 29 जुलाई तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने संबंधित आरआरबी जोन की ऑफिशियल ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं.

यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 6 अक्टूबर से शुरू होकर 9 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी. रेलवे ने यह स्लिप परीक्षा से ठीक 9 दिन पहले जारी की है, ताकि अभ्यर्थी समय रहते अपने आने-जाने और टिकट का इंतजाम कर सकें.

RRB Technician Exam City 2026: नोट कर लें ये जरूरी बातें

एग्जाम सिटी चेक करने के साथ ही परीक्षार्थियों को इन बातों का ध्यान रखना होगा.

- यह एडमिट कार्ड नहीं है: बोर्ड ने साफ किया है कि यह केवल एग्जाम सिटी स्लिप है. इसे मुख्य प्रवेश पत्र न समझें.

- एडमिट कार्ड की तारीख: परीक्षा केंद्र के पूरे पते और रोल नंबर वाला फाइनल एडमिट कार्ड 2 अक्टूबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

- ट्रैवल पास की सुविधा: एससी और एसटी वर्ग के जो उम्मीदवार मुफ्त रेलवे यात्रा पास के पात्र हैं, वे भी सिटी स्लिप के साथ अपना ट्रैवल अथॉरिटी पास डाउनलोड कर सकते हैं.

- तीन चरणों में चयन: अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को पहले सीबीटी परीक्षा, फिर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन (DV) और अंत में मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.

आरआरबी टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप कैसे चेक करें?

- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं..

- अब होमपेज पर दिख रहे भर्ती सेक्शन पर क्लिक कर 'CEN 02/2026' वाला ऑप्शन चुनें.

- इसके बाद अपने संबंधित RRB पर क्लिक करें.

- अब "Link for downloading city intimation for CBT under CEN 02/2026 (Technicians)" ऑप्शन पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने लॉगिन पेज पर खुल जाएगा.

- इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करें.

- स्क्रीन पर दिए गए सुरक्षा कोड (कैप्चा) को भरकर सबमिट करें.

- आपकी परीक्षा की तारीख, आवंटित शहर और शिफ्ट की डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगा.

- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर Railway Technicial Exam City Slip डाउनलोड कर सकते हैं.

Check Here RRB Technician Exam City Slip 2026

ये भी पढ़ें: SSC CGL टियर-1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 30 सितंबर से परीक्षा, ऐसे चेक करें अपनी Exam City

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन
एग्ज़ाम्स

बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 एडमिशन (24 सितंबर तक), कक्षा आरंभ (28 सितंबर से)
एग्ज़ाम्स

यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 एडमिशन (24 सितंबर तक), कक्षा आरंभ (28 सितंबर से)

SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान
एग्ज़ाम्स

SI भर्ती री-एग्जाम: अभ्यर्थियों का आरोप- इतिहास का सबसे कठिन और अतार्किक पेपर, 29 को धरना प्रदर्शन का ऐलान

When Will India Post GDS Result 1st Merit List 2026 Be Released
एग्ज़ाम्स

When Will India Post GDS Result 1st Merit List 2026 Be Released

CBSE Datesheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब होगी जारी?  सैंपल पेपर, एलओसी डेट जानें
एग्ज़ाम्स

CBSE Datesheet 2027 Live: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? सैंपल पेपर, एलओसी डेट जानें

33 हजार से अधिक स्कूल; 65 से अधिक विषय और 34 से अधिक स्किल माड्यूल... सीबीएसई कर रहा skill edu. की बड़ी पहल
 - cbse skill education portal empowering students with 65 skills
एग्ज़ाम्स

33 हजार से अधिक स्कूल; 65 से अधिक विषय और 34 से अधिक स्किल माड्यूल... सीबीएसई कर रहा skill edu. की बड़ी पहल - cbse skill education portal empowering students with 65 skills

UP PET New Exam Date 2026: क्यों बदली 35.42 लाख उम्मीदवारों की एग्जाम डेट? अब इस दिन होगी यूपी पीईटी परीक्षा
एग्ज़ाम्स

UP PET New Exam Date 2026: क्यों बदली 35.42 लाख उम्मीदवारों की एग्जाम डेट? अब इस दिन होगी यूपी पीईटी परीक्षा

NEET PG 2026 candidates allege score discrepancies, AIMSA writes to health minister
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026 candidates allege score discrepancies, AIMSA writes to health minister

ताज़ा ख़बरें