होमस्टूडेंट लाइफयोगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल - up yogi govt to implement student mental health policy
स्टूडेंट लाइफ

योगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल - up yogi govt to implement student mental health policy

योगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए एक समान 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति' लागू ...और पढ़ें…

8 सितंबर 2026 को 07:29 am बजे
योगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल
 - up yogi govt to implement student mental health policy

सौजन्य से:- Jagran

योगी सरकार लागू करेगी 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य नीति', हर कॉलेज में बनेगी सपोर्ट सेल

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए एक समान 'छात्र मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति' लागू ...और पढ़ें

HighLights

- सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में लागू होगी नई नीति।

- प्रत्येक संस्थान में बनेगा समर्पित मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष।

- तनाव, परीक्षा चिंता से जूझ रहे छात्रों को मिलेगी मदद।

बैठक में प्रस्तावित नीति के विभिन्न पहलुओं, संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को समय पर परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा एम.पी. अग्रवाल, विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

तनाव और भावनात्मक चुनौतियों से निपटने पर फोकस

योगी सरकार उच्च शिक्षा को केवल डिग्री और रोजगार तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास पर जोर दे रही है। प्रस्तावित नीति का उद्देश्य ऐसा शैक्षणिक माहौल तैयार करना है, जहां पढ़ाई के दबाव, परीक्षा की चिंता, करियर को लेकर तनाव अथवा भावनात्मक परेशानियों से जूझ रहे विद्यार्थियों को समय रहते उचित सहायता मिल सके। नीति के तहत राज्य से लेकर जिला और संस्थान स्तर तक मानसिक स्वास्थ्य सहायता की समन्वित व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार काउंसलिंग और विशेषज्ञ सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

राज्य स्तर पर नोडल व्यवस्था, जिलों में होगी निगरानी

प्रस्तावित व्यवस्था में निदेशक, उच्च शिक्षा को राज्य स्तर पर नोडल एवं कार्यान्वयन प्राधिकारी बनाया जाएगा। वहीं प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में संचालन समिति नीति के क्रियान्वयन, बजट और नियमित समीक्षा की निगरानी करेगी। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। यह समिति जिले के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के साथ समन्वय करते हुए मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेगी।

हर संस्थान में बनेगा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष

योगी सरकार की प्रस्तावित नीति का सबसे अहम पहलू प्रत्येक उच्च शिक्षा संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष की स्थापना है। यहां विद्यार्थियों को सुरक्षित और गोपनीय वातावरण में काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को काउंसलर, मनोवैज्ञानिक अथवा अन्य विशेषज्ञ सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य पोर्टल विकसित कर विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव है।

शिक्षकों और कर्मचारियों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण

विद्यार्थियों की मानसिक परेशानियों को शुरुआती स्तर पर पहचानने के लिए शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और छात्र प्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में तनाव, भावनात्मक परेशानी और अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संकेतों को समझने तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों तक सहायता पहुंचाने की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षित शिक्षक छोटे समूहों में विद्यार्थियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल से जुड़े संवाद कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। गंभीर तनाव या आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन और रेफरल व्यवस्था विकसित की जाएगी। पूरी प्रक्रिया में विद्यार्थी की गोपनीयता और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नीति से जोड़ा जाएगा

प्रस्तावित नीति में मानसिक स्वास्थ्य को केवल काउंसलिंग तक सीमित न रखते हुए इसे विद्यार्थियों के समग्र विकास से जोड़ने की योजना है। इसके लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और करियर काउंसलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संदेश और जागरूकता सामग्री विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

पोर्टल और डैशबोर्ड से होगी निगरानी

नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी के लिए उच्च शिक्षा विभाग में समेकित पोर्टल एवं डैशबोर्ड विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से संस्थानों में संचालित मानसिक स्वास्थ्य गतिविधियों, सहायता व्यवस्था और प्रगति की निगरानी की जा सकेगी। योगी सरकार की इस पहल से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा संस्थागत तंत्र विकसित होने की उम्मीद है, जहां पढ़ाई के साथ उनकी मानसिक और भावनात्मक जरूरतों को भी प्राथमिकता मिले। सरकार का लक्ष्य उच्च शिक्षा को अधिक विद्यार्थी केंद्रित, संवेदनशील, सुरक्षित और समावेशी बनाना है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com
स्टूडेंट लाइफ

Jamia Hostel Protest: आइसा ने लगाया छात्रों की पिटाई का आरोप, विश्वविद्यालय ने दावे को बताया गलत - dainiktribuneonline.com

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित
स्टूडेंट लाइफ

Lucknow News: सुभाष छात्रावास में मारपीट के मामले में पांच छात्र निलंबित

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन
स्टूडेंट लाइफ

बीएचयू में छात्रावास आवंटन को लेकर दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन

Delhi University to more than double hostel capacity, total seats to reach 12,754
स्टूडेंट लाइफ

Delhi University to more than double hostel capacity, total seats to reach 12,754

विश्वविद्यालयों का हाल: देशभर में 4.5 करोड़ छात्र, हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा नहीं; कितनों को मिलती है जगह?
स्टूडेंट लाइफ

विश्वविद्यालयों का हाल: देशभर में 4.5 करोड़ छात्र, हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा नहीं; कितनों को मिलती है जगह?

‘छात्रावास का कमरा है, फाइव-स्टार सुइट नहीं’, लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की फीस बढ़ने पर छात्रों का प्रदर्शन
स्टूडेंट लाइफ

‘छात्रावास का कमरा है, फाइव-स्टार सुइट नहीं’, लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की फीस बढ़ने पर छात्रों का प्रदर्शन

DU के हजारों छात्रों के सामने हॉस्टल संकट, NHRC ने दिल्ली सरकार-UGC को 15 अक्टूबर तक मांगी कार्ययोजना
 - nhrc demands action on delhi university hostel shortage
स्टूडेंट लाइफ

DU के हजारों छात्रों के सामने हॉस्टल संकट, NHRC ने दिल्ली सरकार-UGC को 15 अक्टूबर तक मांगी कार्ययोजना - nhrc demands action on delhi university hostel shortage

DU’s hostel crunch is more than a decade-old problem. Can Delhi learn from universities abroad? | Delhi News - The Times of India
स्टूडेंट लाइफ

DU’s hostel crunch is more than a decade-old problem. Can Delhi learn from universities abroad? | Delhi News - The Times of India

ताज़ा ख़बरें