होम›एग्ज़ाम्स›यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप
एग्ज़ाम्स

यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप

यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप आरोप है कि यूपीएससी प्रीलिम्स स्कॉलरशिप परीक्षा का टॉपर परीक्षा में टॉयलेट गया था। नकल करके वह यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में 200 में से 1…

5 अक्टूबर 2026 को 08:02 am बजे
यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप

सौजन्य से:- Hindustan

यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप

आरोप है कि यूपीएससी प्रीलिम्स स्कॉलरशिप परीक्षा का टॉपर परीक्षा में टॉयलेट गया था। नकल करके वह यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में 200 में से 197 अंक लाया है।

तमिलनाडु में यूपीएससी प्रीलिम्स स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल हुए कुछ छात्रों ने एग्जाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया और नतीजों की जांच की मांग की गई। इन अभ्यर्थियों ने डीजीपी ऑफिस में एक शिकायत दायर कर मामले की तफ्तीश कराने की मांग की है। यह परीक्षा 6 सितंबर को हुई थी और नतीजे पिछले हफ्ते जारी किए गए थे। परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवार को 200 में से 197.33 अंक मिले। उम्मीदवारों ने बताया कि पिछले सालों में सबसे ज्यादा स्कोर 2023 में 172, 2024 में 167.3 और 2025 में 139.94 थे।

याचिकाकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टॉपर परीक्षा के दौरान प्रश्न-पत्र लेकर टॉयलेट गया था और लगभग 20 मिनट बाद लौटा। उनमें से एक ने कहा, "उसी सेंटर पर परीक्षा देने वाले एक छात्र ने इस घटना के बारे में पोस्ट किया था जिसके बाद हमें इसके बारे में पता चला।"

सोशल मीडिया पर कुछ उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि कोयंबटूर परीक्षा केंद्र पर भी ऐसी ही घटना हुई थी। छात्रों ने इस साल टॉप दो उम्मीदवारों के नतीजों के बीच 52.71 अंकों के अंतर पर भी सवाल उठाए हैं (दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर 144.62 था)।

हर माह मिलते हैं 7500 रुपये

तमिलनाडु स्किल्स UPSC स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता पाने वाले उम्मीदवारों को चुनने के लिए तमिलनाडु स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (TNSDC) द्वारा होता है। इस योजना के तहत 1000 उम्मीदवार 10 महीनों के लिए 7500 रुपये की मासिक स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं।

स्कोर असामान्य रूप से ज्यादा

इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छात्र के प्रश्न-पत्र के साथ लगभग 20 मिनट तक परीक्षा हॉल से बाहर रहने का मुद्दा केंद्र पर ही उठाया गया था और यह भी माना गया कि उसका स्कोर असामान्य रूप से ज्यादा था। सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन से पहले इस हफ्ते उसके नतीजे को रोकने या न रोकने पर फैसला लिए जाने की उम्मीद है।

स्कीम और परीक्षा में अहम डिटेल्स

मेन्स के लिए सहायता

जो उम्मीदवार इस योजना के माध्यम से प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में सफल होते हैं, वे आगे एक बार 25000 रुपये की मेन्स स्कॉलरशिप सहायता पाने के पात्र होंगे।

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: श्रेणी के अनुसार निर्धारित

SC/ST/SC (A) उम्मीदवार:

- सामान्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष

- दिव्यांग उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 47 वर्ष

BC/BC (M)/MBC/DNC उम्मीदवार:

- सामान्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष

- दिव्यांग उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष

n

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार:

- अधिकतम आयु 32 वर्ष

- दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष

परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा का माध्यम , वस्तुनिष्ठ प्रकार (OMR आधारित) ,

कुल प्रश्न , 100

सामान्य अध्ययन , 90 प्रश्न

CSAT , 10 प्रश्न

प्रत्येक प्रश्न के अंक , 2 अंक

कुल अंक , 200 ,

परीक्षा अवधि , 2 घंटे

नकारात्मक अंकन , गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे ,

प्रश्नों की भाषा , केवल अंग्रेजी

ऑल इंडिया सिविल सर्विस कोचिंग सेंटर की कक्षाएं

फुल-टाइम (रेजिडेंशियल) कक्षाएं:

- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगी।

upsc

पार्ट-टाइम (नॉन-रेजिडेंशियल) कक्षाएं:

- कार्यदिवसों में शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक

- शनिवार और रविवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

हॉस्टल की सुविधा

रेजिडेंशियल स्ट्रीम के लिए चयनित उम्मीदवारों को मुफ्त रहने और भोजन की सुविधा मिलेगी।

पार्ट-टाइम/नॉन-रेजिडेंशियल स्ट्रीम के उम्मीदवार हॉस्टल सुविधा के पात्र नहीं होंगे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
जयपुर राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा
एग्ज़ाम्स

जयपुर राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा

JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75 उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें
 - jac board exams 75 attendance mandatory for 10th 12th
एग्ज़ाम्स

JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75 उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें - jac board exams 75 attendance mandatory for 10th 12th

10वीं के बोर्ड में अब रटने की बजाय समझ और तर्क से देनी होगी परीक्षा - Bhopalgarh News
एग्ज़ाम्स

10वीं के बोर्ड में अब रटने की बजाय समझ और तर्क से देनी होगी परीक्षा - Bhopalgarh News

St. Peter s Engineering College, Hyderabad | Admissions Open Now 9959222269 | 9032008578 | RTV | RTV Digital
एग्ज़ाम्स

St. Peter s Engineering College, Hyderabad | Admissions Open Now 9959222269 | 9032008578 | RTV | RTV Digital

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 22 को होगी जारी
एग्ज़ाम्स

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 22 को होगी जारी

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 फॉर्म (UP ITI Admission 2026 Form) : आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया, तिथि जानें
एग्ज़ाम्स

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 फॉर्म (UP ITI Admission 2026 Form) : आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया, तिथि जानें

रेलवे तकनीशियन भर्ती का एडमिट कार्ड जारी
एग्ज़ाम्स

रेलवे तकनीशियन भर्ती का एडमिट कार्ड जारी

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप
एग्ज़ाम्स

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप

ताज़ा ख़बरें