होम›एग्ज़ाम्स›बिहार संस्कृत बोर्ड: मध्यमा परीक्षा 2027 में दोगुने छात्र...
एग्ज़ाम्स

बिहार संस्कृत बोर्ड: मध्यमा परीक्षा 2027 में दोगुने छात्र...

दरभंगा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने की स्कूल प्रधानों संग बैठक, मध्यमा परीक्षा 2027 में दोगुने छात्रों का लक्ष्य अध्यक्ष को सम्मानित करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा परीक्ष…

27 सितंबर 2026 को 04:02 am बजे
बिहार संस्कृत बोर्ड: मध्यमा परीक्षा 2027 में दोगुने छात्र...

सौजन्य से:- prabhatkhabar.com

दरभंगा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने की स्कूल प्रधानों संग बैठक, मध्यमा परीक्षा 2027 में दोगुने छात्रों का लक्ष्य

अध्यक्ष को सम्मानित करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा परीक्षा 2027 के लिए परीक्षार्थियों की संख्या दोगुनी करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है. बोर्ड अध्यक्ष ने शैक्षणिक सुधार पर ज़ोर दिया.

संस्कृत शिक्षा बोर्ड: दरभंगा जिला अतिथिगृह में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड से संबद्ध संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने की. इस दौरान मध्यमा परीक्षा 2026 के आवेदन, परीक्षा परिणाम, आगामी सप्लीमेंट्री परीक्षा तथा विद्यालयों में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई.

मध्यमा परीक्षा 2027 के लिए बड़ा लक्ष्य तय

बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि संस्कृत शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना और इसकी गरिमा को पुनर्स्थापित करना प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी मध्यमा परीक्षा 2027 में पिछले वर्ष के मुकाबले परीक्षार्थियों की संख्या कम-से-कम दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सभी विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन, सख्त अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने के निर्देश दिए गए.

समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु व निर्देश

बैठक में संस्कृत विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर को उठाने और शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा हुई:

- मिशन मोड में कार्य: बोर्ड सदस्य अरुण झा ने सभी स्कूल प्रधानों से शैक्षणिक सत्र को गति देने हेतु मिशन मोड में काम करने का आह्वान किया.

- शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार: बोर्ड सदस्य प्रो. विनय कुमार चौधरी ने शिक्षकों की जमीनी समस्याओं के निदान और बेहतर शिक्षण प्रणाली पर बल दिया.

- सरकारी योजनाओं का लाभ: उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने छात्रों को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने का भरोसा दिया.

इस अवसर पर जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित दुबे, सचिव समीर झा, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सहित जिले भर के संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: दरभंगा: डरहार में छात्राओं ने कैनवास पर उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, चित्रकला प्रतियोगिता में हुईं पुरस्कृत

आपके शहर में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
एमएड सेमेस्टर-II परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
एग्ज़ाम्स

एमएड सेमेस्टर-II परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

बीबीएमकेयू : यूजी आठवें सेमेस्टर के रिजल्ट को बोर्ड की मंजूरी
एग्ज़ाम्स

बीबीएमकेयू : यूजी आठवें सेमेस्टर के रिजल्ट को बोर्ड की मंजूरी

बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 (Bihar DElEd 2026 Merit List): स्पॉट राउंड 1 मेरिट, कटऑफ देखें
एग्ज़ाम्स

बिहार डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 (Bihar DElEd 2026 Merit List): स्पॉट राउंड 1 मेरिट, कटऑफ देखें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भराना शुरू, नवंबर-दिसंबर में प्री बोर्ड
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भराना शुरू, नवंबर-दिसंबर में प्री बोर्ड

Amroha News: 16 नवंबर को जारी होगी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची
एग्ज़ाम्स

Amroha News: 16 नवंबर को जारी होगी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

एमएड परीक्षा के दोनों सत्रों के टॉपर के रिजल्ट पर सवाल
एग्ज़ाम्स

एमएड परीक्षा के दोनों सत्रों के टॉपर के रिजल्ट पर सवाल

NEET Counselling: NMC Adds 13,636 MBBS Seats Across India
एग्ज़ाम्स

NEET Counselling: NMC Adds 13,636 MBBS Seats Across India

SI परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल, स्पेशल टीम गठित, पुलिस बोली, 'मॉक टेस्ट का है वीडियो'
एग्ज़ाम्स

SI परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल, स्पेशल टीम गठित, पुलिस बोली, 'मॉक टेस्ट का है वीडियो'

ताज़ा ख़बरें