होम›कैंपस›ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया: सीएलसी द्वितीय चरण की तारीख 31 तक बढ़ाई - Ujjain News
कैंपस

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया: सीएलसी द्वितीय चरण की तारीख 31 तक बढ़ाई - Ujjain News

- Hindi News - Local - Mp - Ujjain - College Admission 2026 | CLC Second Phase Date Extended Till July 31 ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया:सीएलसी द्वितीय चरण की तारीख 31 तक बढ़ाई - कॉपी लिंक उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों…

5 अक्टूबर 2026 को 11:02 pm बजे
ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया:  सीएलसी द्वितीय चरण की तारीख 31 तक बढ़ाई - Ujjain News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Mp

- Ujjain

- College Admission 2026 | CLC Second Phase Date Extended Till July 31

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया:सीएलसी द्वितीय चरण की तारीख 31 तक बढ़ाई

- कॉपी लिंक

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के द्वितीय चरण की तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

अब विद्यार्थी महाविद्यालयों में रिक्त सीटों के आधार पर सीएलसी द्वितीय चरण में एडमिशन ले सकेंगे। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में एडमिशन के लिए मुख्य चरण पूरे होने के बाद सीएलसी का प्रथम चरण घोषित किया था।

सीएलसी प्रथम चरण के बाद भी जो विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले सके, उनके लिए सीएलसी का द्वितीय चरण घोषित किया गया। जिसकी आखिरी तारीख 15 जुलाई थी। हालांकि कई महाविद्यालयों में सीटें रिक्त होने और अब तक प्रवेश से वंचित रहे विद्यार्थियों को एडमिशन का एक और अवसर देने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग ने सीएलसी द्वितीय चरण को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त प्रबल सिपाहा की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें