होमस्किल्सकौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन
स्किल्स

कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन

कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन कौशल विकास प्रशिक्षण देने में लापरवाही बरतने वाली प्रशिक्षण प्रदाता कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने और निर…

16 सितंबर 2026 को 04:02 am बजे
कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन

सौजन्य से:- livehindustan.com

कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन

कौशल विकास प्रशिक्षण देने में लापरवाही बरतने वाली प्रशिक्षण प्रदाता कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ट्रेनिंग न देने वाली करीब 500 कंपनियों को तीन साल के लिए डिबार कर दिया है।

UP News: यूपी सरकार ने युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने में लापरवाही बरतने वाली प्रशिक्षण प्रदाता कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ट्रेनिंग न देने वाली करीब 500 कंपनियों को तीन साल के लिए डिबार कर दिया है। अब ये कंपनियां अगले तीन साल तक मिशन के तहत किसी भी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नहीं कर सकेंगी।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से युवाओं को गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण देने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं जिलों में टीमें भेजकर जांच कराई जा रही है । प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इन करीब 500 कंपनियों ने प्रशिक्षण लक्ष्य तो बढ़चढ़कर ले लिया लेकिन उतने युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण नहीं दे पाई। जब जांच कराई गई तो कमी पकड़ी गई। अब इनसे काम छीन लिया गया। अब इनकी जगह दूसरी अच्छा काम करने वाली कंपनियों को प्रशिक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। यूपी कौशल विकास मिशन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा । लापरवाही करने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

निजी स्कूलों को भी प्रोजेक्ट प्रवीण से जोड़ने की तैयारी

उधर, यूपी सरकार सरकारी और सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। योजना के सफल क्रियान्वयन और छात्रों की बढ़ती रुचि को देखते हुए अब इसे निजी माध्यमिक स्कूलों तक भी विस्तारित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें और भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न ट्रेडों में दक्ष बनाकर उन्हें भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को उनके विद्यालयों में ही विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान और भविष्य की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फैशन डिजाइनिंग, हेल्थ केयर, फूड प्रोसेसिंग, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समेत कई क्षेत्रों के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक छात्र इस योजना का लाभ उठाकर हुनरमंद बनें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, व्यावसायिक दक्षता और उद्यमिता की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान
स्किल्स

गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी:  गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News
स्किल्स

रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी: गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News

कुम्हारों के लिए 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म:  लखीमपुर-खीरी में पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए - Lakhimpur dehat(Sadar tehsil) News
स्किल्स

कुम्हारों के लिए 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म: लखीमपुर-खीरी में पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए - Lakhimpur dehat(Sadar tehsil) News

AIIMS holds workshop on strengthening health education for cardiometabolic diseases
स्किल्स

AIIMS holds workshop on strengthening health education for cardiometabolic diseases

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
स्किल्स

Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
स्किल्स

Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड
 - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
स्किल्स

झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग
 - bihar schools to offer vocational education from class 6
स्किल्स

बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6

ताज़ा ख़बरें