पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में 2297 सफल
पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में 2297 सफल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2025 परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। 10,284 अभ्यर्थियों में से 2,297 सफल हुए हैं। कुल 814 पदों में से 812 पदों का चयन लिखित परीक्षा और साक्ष…

सौजन्य से:- Hindustan
पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में 2297 सफल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2025 परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। 10,284 अभ्यर्थियों में से 2,297 सफल हुए हैं। कुल 814 पदों में से 812 पदों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। परिणाम को लेकर विस्तृत विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी।
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रयागराज एवं लखनऊ के केन्द्रों पर हुई परीक्षा में कुल 10,284 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे इनमें से 2297 सफल हुए हैं।
परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की संख्या
आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार इस भर्ती में कुल 28 प्रकार के पदों के लिए उपलब्ध कुल 814 रिक्तियों में से दो रिक्तियां ऐसी हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इन दोनों पदों का परिणाम भी अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। ऐसे में इन दो रिक्तियों को छोड़ते हुए शेष 812 पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार किया जाना है।
भर्ती प्रक्रिया का विवरण
पीसीएस 2025 के लिए 626387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 2,65,270 अभ्यर्थी 12 अक्तूबर 2025 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। पहले इसमें पदों की संख्या 200 थी जो बाद में बढ़कर 920 (एसीएफ/आरएफओ के 106 तथा पीसीएस के 814) हो गई थी। एक दिसंबर 2025 को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में मुख्य परीक्षा के लिए 11,727 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था。
अधिमान्यता एवं साक्षात्कार
सचिव ने साफ किया है कि मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थी जिन-जिन पदों के लिए सफल हुए हैं, उन पदों के लिए अधिमान्यता एवं साक्षात्कार के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचनाएं अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएगी। परिणाम हाईकोर्ट में योजित रिट याचिका संख्या-4253 ऑफ 2026 अर्चित शिवम मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य से संबंधित याची का परिणाम याचिका में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
झारखंड जीएनएम एडमिशन 2026 (Jharkhand GNM Admission 2026): काउंसलिंग शेड्यूल देखें

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

UP PCS Mains Result 2025: इंतजार खत्म! पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू - up pcs mains result 2025 declared 2297 qualify for interview

यूपी-PCS मेंस का रिजल्ट जारी, 2,297 अभ्यर्थी पास: 814 पदों के लिए होगा इंटरव्यू; 10,284 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News

Mission Admission: जमशेदपुर में नर्सरी की 10 हजार सीटों के लिए आवेदन शुरू, 300-600 रुपये तय की गई फॉर्म फीस - jamshedpur nursery admissions 202728 10000 seats open

College Admission 2026: सीट स्वीकार करें या बेहतर अवसर के लिए इंतजार करें, जानें सही फैसला - college admission 2026 accept seat or wait for better option

SC Asks CBSE to Consider Three-Language Policy for Class 6 From 2027

हिमाचल राज्य चयन आयोग: सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
ताज़ा ख़बरें
- UP Board: अनुप्रयोगात्मक समझ परखने वाले प्रश्न बोर्ड परीक्षा में अधिक होंगे, यूपी बोर्ड का दिशा-निर्देश जारी - up board exam new guidelines for application based questions
- CUET PG 2027 Exam Dates Announced by NTA, Check Complete Schedule
- BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
- लखनऊ में कौशल प्रशिक्षण केंद्रों पर हड़ताल, भुगतान और परीक्षा में देरी से प्रशिक्षकों में नाराजगी
- Bihar Board Exam 2027: मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक आवेदन का मौका - bihar board exam 2027 deadline for filling out matric and intermediate exam forms extended opportunity to submit forms until this date
- He failed 15+ exams, served in the Navy for 15 years, then cleared UPSC CAPF
- Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, लास्ट डेट बढ़ी
- गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

