UP Board: अनुप्रयोगात्मक समझ परखने वाले प्रश्न बोर्ड परीक्षा में अधिक होंगे, यूपी बोर्ड का दिशा-निर्देश जारी - up board exam new guidelines for application based questions
UP Board: अनुप्रयोगात्मक समझ परखने वाले प्रश्न बोर्ड परीक्षा में अधिक होंगे, यूपी बोर्ड का दिशा-निर्देश जारी यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्रों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ...और पढ़…

सौजन्य से:- Jagran
UP Board: अनुप्रयोगात्मक समझ परखने वाले प्रश्न बोर्ड परीक्षा में अधिक होंगे, यूपी बोर्ड का दिशा-निर्देश जारी
यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्रों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ...और पढ़ें
HighLights
- 12 अंक के ज्ञानात्मक और 15 अंक के विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे
- विज्ञान विषय के लिए राज्य विज्ञान संस्थान ने जारी किया दिशा-निर्देश
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक के विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र निर्माण के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्य विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने पहली बार प्रश्नपत्र निर्माताओं व शिक्षकों को दक्षता आधारित प्रश्नों के निर्माण के लिए मानक, दिशा-निर्देश और व्यावहारिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया है।
विज्ञान में अधिक अनुप्रयोगात्मक समझ वाले प्रश्न अधिक
इसके अनुसार विज्ञान विषय में सबसे अधिक अनुप्रयोगात्मक समझ की जांच वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न कुल प्रश्नों के 35 प्रतिशत अर्थात 25 अंक के होंगे। ज्ञानात्मक प्रश्न 12 अंक, बोधात्मक 12 अंक, विश्लेषणात्मक 15 और मूल्यांन व रचना संबंधी प्रश्न तीन तीन अंक के रहेंगे।
सवा तीन घंटे में हल करना होगा प्रश्न
प्रश्नपत्र तीन घंटे 15 मिनट में हल करना होगा। पूर्णांक 70 अंक है। विस्तृत उत्तरीय तीन प्रश्न प्रत्येक छह अंक के रहेंगे। सुझाव है कि इन्हें परीक्षार्थी 60 मिनट में हल करें। लघुत्तरीय पांच प्रश्न, प्रत्येक के लिए चार अंक और समय सीमा 50 मिनट का सुझाव है। अति लघु उत्तरीय छह प्रश्न, प्रत्येक के लिए दो अंक, इन प्रश्नों को 30 मिनट में हल करने का प्रयास करना चाहिए। बहुविकल्पी प्रश्नों की संख्या 20 है, प्रत्येक के लिए एक अंक, इन्हें भी 30 मिनट में हल करने का प्रयास करना चाहिए।
नवीं कक्षा में विज्ञान में इकाईवार अंकों का बंटवारा
नवीं कक्षा में विज्ञान में इकाईवार अंकों का बंटवारा है। द्रव्य प्रकृति एवं व्यवहार खंड से 20, सजीव जगत में संगठन से 20, गति, बल तथा कार्य खंड से 25, खाद्य उत्पादन खंड से पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रतिशत सरल प्रश्न, 50 प्रतिशत सामान्य, 20 प्रतिशत कठिन प्रश्न रहेंगे। इनका अंक वितरण क्रमश: 21, 35 और 14 होगा।
जैव जगत से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे
इसी तरह 10वीं में रासायनिक पदार्थ- प्रकृति एवं व्यवहार से 20 अंक के प्रश्न रहेंगे। इनमें रासायनिक अभिक्रियाएं (समीकरण, प्रकार) अम्ल, क्षार एवं लवण (पीएच पैमाने का महत्व व यौगिकों के निर्माण)धातु एवं अधातु (गुणधर्म व आयनिक यौगिक) कार्बन और उसके यौगिक संबंधी जानकारी का परीक्षण होगा। जैव जगत से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें पोषण, श्वसन, परिवहन, उत्सर्जन, पादप व जंतु तंत्रिका तंत्र व हार्मोन, जीवों में जनन, वंशानुगत एवं विकास संबंधी पाठ की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
प्राकृतिक संसाधन से पांच अंक के प्रश्न रहेंगे
प्राकृतिक घटनायें (भौतिक विज्ञान) 12 अंक के इस खंड में वक्र पृष्ठों द्वारा प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन लेंस, गोलीय दर्पण, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार के साथ विद्युत का प्रभाव 13 अंक के इस खंड में विद्युत धारा, विभवांतर तथा विद्युत प्रतिरोधओम का नियम तथा प्रतिरोधों का संयोजन विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव और प्राकृतिक संसाधन से पांच अंक के प्रश्न रहेंगे।
प्रश्न सकारात्मक बदलाव लाएंगे
इसमें ऊर्जा के स्रोत हमारा पर्यावरण प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन के बारे में पूछा जाएगा। राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप का कहना है कि अनुप्रयोगात्मक व दक्षता आधारित प्रश्न सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
यह भी पढ़ें- UP राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय: जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, विद्यार्थियों को मिला अंतिम मौका
यह भी पढ़ें- सीएम ग्रिड से पांच सड़कों की बदलेगी सूरत, 60 करोड़ से होगा कायाकल्प
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Mission Admission: जमशेदपुर में नर्सरी की 10 हजार सीटों के लिए आवेदन शुरू, 300-600 रुपये तय की गई फॉर्म फीस - jamshedpur nursery admissions 202728 10000 seats open

College Admission 2026: सीट स्वीकार करें या बेहतर अवसर के लिए इंतजार करें, जानें सही फैसला - college admission 2026 accept seat or wait for better option

SC Asks CBSE to Consider Three-Language Policy for Class 6 From 2027

हिमाचल राज्य चयन आयोग: सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

CUET PG 2027 Exam Dates Announced by NTA, Check Complete Schedule

BSEB Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

लखनऊ में कौशल प्रशिक्षण केंद्रों पर हड़ताल, भुगतान और परीक्षा में देरी से प्रशिक्षकों में नाराजगी

Bihar Board Exam 2027: मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक आवेदन का मौका - bihar board exam 2027 deadline for filling out matric and intermediate exam forms extended opportunity to submit forms until this date
ताज़ा ख़बरें
- He failed 15+ exams, served in the Navy for 15 years, then cleared UPSC CAPF
- Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, लास्ट डेट बढ़ी
- बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, बीएसईबी ने दी बड़ी राहत
- Satya Niketan building collapse result of callous, criminal conduct: Delhi HC
- एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं और 12वीं की हुई परीक्षा
- Jammu News: बोर्ड परीक्षा से पहले दूर होगा गणित का डर, छात्रों पर रहेगा फोकस
- AYUSH NEET 2026 Counselling Round 1 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

