होमएग्ज़ाम्सदेवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

- Hindi News - Local - Uttarakhand - Tehri garhwal tehri - Sridev Suman University Protest | Devprayag Students Demand Exam Reform देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन…

15 सितंबर 2026 को 03:02 pm बजे
देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttarakhand

- Tehri garhwal tehri

- Sridev Suman University Protest | Devprayag Students Demand Exam Reform

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन

- कॉपी लिंक

टिहरी के राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। छात्रों ने कुलपति के नाम सात सूत्री ज्ञापन भी महाविद्यालय के

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्र संघ विवि प्रतिनिधि आर्यन दीप सिंह ने बताया कि विवि की ओर से जारी परीक्षा परिणामों में कई गलतियां सामने आ रही हैं। परीक्षा में मौजूद होने के बाद भी कई छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया है। वहीं, कई छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है।

इसके अलावा, कई विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अब तक विवि की वेबसाइट पर दिखाई नहीं दिए हैं। इससे छात्रों को अगली कक्षाओं में एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं और दूसरे पढ़ाई से जुड़े कामों में बहुत दिक्कत हो रही है।

छात्रों ने मांग की है कि गलत तरीके से अनुपस्थित दिखाए गए मामलों की जांच कर तुरंत सुधार किया जाए। रोके गए परीक्षा परिणाम तुरंत जारी किए जाएं और सत्र 2025-26 की सभी मार्कशीट जल्द कॉलेज में उपलब्ध कराई जाएं।

इसके साथ ही, विवि के शिकायत निवारण सेल में दर्ज शिकायतों का जल्द निपटारा करने, मूल्यांकन फीस 2500 से घटाकर 1500 रुपये करने और आरटीआई पोर्टल पर पहली अपील का विकल्प देने की भी मांग की गई।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर तय समय में समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं किया गया, तो छात्रसंघ बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित चौहान, उपाध्यक्ष संतोषी, महासचिव सपना, आयुष राहुल, मुस्कान खान, निकिता चौहान, सानिया, पलक और अंचल अंजलि समेत कई छात्र मौजूद रहे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
एग्ज़ाम्स

यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?

UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
एग्ज़ाम्स

UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed

ताज़ा ख़बरें