होमएग्ज़ाम्सMedical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
एग्ज़ाम्स

Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा

Medical Admission MBBS Seats Increased: मेडिकल एडमिशन के लिए नीट काउंसलिंग 2026 चल रही है। इस दौरान सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नया सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है और अब 3000 से ज्यादा…

15 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा

सौजन्य से:- Navbharat Times

Medical Admission MBBS Seats Increased: मेडिकल एडमिशन के लिए नीट काउंसलिंग 2026 चल रही है। इस दौरान सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नया सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है और अब 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ाई गई हैं।

NEET Medical Admission MBBS Seats 2026: मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन की राह देख रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ( NMC ) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए एमबीबीएस की सीट्स का मैट्रिक्स जारी कर दिया है। फिर से 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ाई गई हैं। यह सीट मैट्रिक्स अलग-अलग काॅलेजों के अनुसार बताया गया है।

MBBS सीट मैट्रिक्स में पहले से चल रहे कई कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई गई हैं तो कुछ नए काॅलेजों में भी सीटों की बढ़ोतरी हुई है। इन कॉलेजों में नीट यूजी स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। यहां डिटेल में जानें कि कितनी मेडिकल सीटें बढ़ाई गई हैं और कहां एडमिशन के ज्यादा मौके मिलेंगे।

MBBS Seats in India 2026: अब 1,40,214 सीटों पर दाखिला

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा जारी एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स पीडीएफ के अनुसार, 2026-27 एकेडमिक ईयर में कुल 1,40,214 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। नए सीट मैट्रिक्स के मुताबिक, जुलाई में देशभर में MBBS की कुल 1,36,939 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 1,40,214 हो गई हैं।

सीटों में यह बढ़ोतरी सरकारी और प्राइवेट दोनों मेडिकल कॉलेजों में हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीटें जुलाई की 63,296 से बढ़कर अब 63,971 हो गई हैं। वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 73,643 से बढ़कर 76,243 हो गई है।

Highest MBBS Seats in 2026: इन राज्यों सबसे ज्यादा एमबीबीएस सीट्स

2026-27 की MBBS सीट मैट्रिक्स के अनुसार सबसे ज्यादा सीटें कर्नाटक (15,745) में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश (14,400), तमिलनाडु (14,299), महाराष्ट्र (13,249), तेलंगाना (10,450), राजस्थान (8,280) और गुजरात (7,800) का स्थान है। यहां राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में मेडिकल MBBS सीट्स की जानकारी देखें-

इसके साथ ही देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में भी बढ़ी है। जुलाई में कुल 823 मेडिकल कॉलेज थे, जिनमें 441 सरकारी और 382 प्राइवेट कॉलेज शामिल थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 836 हो गई है। यानी तीन महीने के दौरान देश में 13 नए मेडिकल कॉलेज जुड़े हैं। इनमें 4 सरकारी और 9 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं।

अगर पिछले एकेडमिक ईयर को देखा जाए तो देश में MBBS की सीटों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल यानी 2025-26 में जहां कुल 1,27,028 MBBS सीटें थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1,40,214 हो गई है। यानी एक साल में 13,186 MBBS कोर्स की सीटें बढ़ी हैं।

लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।

शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।

वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें