होमकैंपसविदेश की इस यूनिवर्सिटी में मिल रहा है भारतीय छात्रों को 9 लाख रुपये से ज्यादा का स्कॉलरशिप
कैंपस

विदेश की इस यूनिवर्सिटी में मिल रहा है भारतीय छात्रों को 9 लाख रुपये से ज्यादा का स्कॉलरशिप

Sign In Advertisement X विदेश में पढ़ाई करने के मौके का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शेफील्ड विश्वविद्यालय ने बड़ा ऐलान किया है. यूनिवर्सिटी ने सितंबर 2027 में…

26 अगस्त 2026 को 05:37 pm बजे
विदेश की इस यूनिवर्सिटी में मिल रहा है भारतीय छात्रों को 9 लाख रुपये से ज्यादा का स्कॉलरशिप

सौजन्य से:- aajtak.in

Sign In

Advertisement

X

विदेश में पढ़ाई करने के मौके का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शेफील्ड विश्वविद्यालय ने बड़ा ऐलान किया है. यूनिवर्सिटी ने सितंबर 2027 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने वाले भारत समेत 10 देशों और क्षेत्रों के अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए 7,000 पाउंड की स्कॉलरशिप का ऐलान किया है. यह स्कॉलरशिप ट्यूशन फीस में छूट के रूप में दी जाएगी. ऐसे में विदेशी यूनिवर्सिटी में भारतीयों का पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है.

खास बात यह है कि योग्य छात्रों को इसके लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा. विश्वविद्यालय योग्य छात्रों को अपने आप इस स्कॉलरशिप के लिए विचार में लेगा. ऐसे में जो छात्र यहां पर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, वह शेफील्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक स्कॉलरशिप की वेबसाइट पर जाकर सारी डिटेल देख सकते हैं.

इन देशों को होगा फायदा

अंतरराष्ट्रीय स्नातकोत्तर स्कॉलरशिप 2027 के लिए भारत के अलावा इंडोनेशिया, जापान, केन्या, नाइजीरिया, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाईलैंड, तुर्की और वियतनाम के छात्र भी पात्र हैं.

स्कॉलरशिप के लिए क्या है योग्यता?

इस स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. इसके लिए उन्हें सितंबर 2027 में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन लेना होगा. इन छात्रों के पास विश्वविद्यालय से प्रवेश का ऑफर भी होना चाहिए और 6 जुलाई, 2027 को ब्रिटेन के समय के मुताबिक, शाम 4 बजे तक इसे स्वीकार करना होगा. इसके साथ ही आवेदकों को पात्र देश का निवासी होना अनिवार्य है या फिर वह पिछले तानी सालों से वह रह रहे हों. इसके साथ ही इन छात्रों को ट्यूशन फीस के लिए विदेशी छात्र के रूप में योग्य होना चाहिए और अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना होगा. ये स्कॉलरशिप केवल उन छात्रों के लिए है, जो फुल टाइम पोस्टग्रेजुएट कोर्स करना चाहते हैं. इसमें MArch कोर्स भी शामिल हैं.

इन कोर्स में नहीं मिलेगा स्कॉलरशिप

यह छात्रवृत्ति पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDip) और पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट (PGCert) कोर्स के लिए नहीं है. इसके साथ ही ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग कोर्स, क्रॉसवेज कोर्स और Erasmus Mundus कोर्स भी इसमें शामिल नहीं हैं. जिन पोस्टग्रेजुएट कोर्स में ज्यादा क्लिनिकल फीस लगती है, वे भी इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र नहीं हैं. साथ ही, शेफील्ड विश्वविद्यालय और किसी दूसरे संस्थान के बीच बंटे हुए कोर्स भी इसके दायरे में नहीं आते हैं.

अन्य छूटों के साथ जोड़े जा सकते हैं

आमतौर पर छात्र 7,000 पाउंड की इस स्कॉलरशिप को शेफील्ड विश्वविद्यालय की किसी दूसरी छात्रवृत्ति या फीस छूट के साथ नहीं ले सकते. अगर किसी छात्र को बाहरी संस्था से पूरी या कुछ फीस की मदद मिल रही है, तो भी दोनों लाभ एक साथ नहीं मिलेंगे. अगर किसी छात्र को विश्वविद्यालय से जुड़ी संस्था की ओर से वापस चुकाने वाला लोन मिलता है, तो वह दोनों लाभ नहीं ले सकता.

ऐसे मामले में विश्वविद्यालय जिस लाभ की राशि ज्यादा होगी उसे लागू करेगा. छात्र इस स्कॉलरशिप को अगले साल के लिए भी नहीं बढ़ा सकते हैं. अगर वे अपना एडमिशन टालते हैं, तो छात्रवृत्ति खत्म कर दी जाएगी. दो साल के मास्टर प्रोग्राम में पढ़ने वाले छात्रों को दूसरे साल में 7,000 पाउंड की छात्रवृत्ति मिल सकती है. इसके लिए उन्हें पहला साल सफलतापूर्वक पूरा करना होगा. यह छात्रवृत्ति इंडस्ट्री में काम करने के अनिवार्य या वैकल्पिक साल और विदेश में पढ़ाई के साल के लिए नहीं मिलेगी.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें