ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी दे रही ₹9 लाख की स्कॉलरशिप, अलग से अप्लाई भी नहीं करना, जानें फिर आपको कैसे मिलेगी
Study Abroad Scholarships: ब्रिटेन हायर एजुकेशन के लिए दुनिया के सबसे महंगे देशों में से एक है। अच्छी बात ये है कि यहां पर पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप भी दी जाती है। ऐसी ही एक स्कॉलरशिप यहां की एक टॉप यूनिवर्सिटी के जरिए दी ज…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Study Abroad Scholarships: ब्रिटेन हायर एजुकेशन के लिए दुनिया के सबसे महंगे देशों में से एक है। अच्छी बात ये है कि यहां पर पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप भी दी जाती है। ऐसी ही एक स्कॉलरशिप यहां की एक टॉप यूनिवर्सिटी के जरिए दी जा रही है। आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
Study in UK: ब्रिटेन में पोस्टग्रेजुएशन करने का खर्चा लाखों में है। सबसे ज्यादा बड़ा खर्चा तो ट्यूशन फीस है, क्योंकि ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज जिस तरह अपनी हाई-क्वालिटी एजुकेशन के लिए पॉपुलर हैं, उसी तरह अपनी महंगी फीस के लिए भी। अच्छी बात ये है कि ब्रिटेन की सभी टॉप यूनिवर्सिटीज में डिग्री लेने के लिए स्कॉलरशिप दी जाती हैं। ऐसी ही एक स्कॉलरशिप ब्रिटेन की शेफील्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से दी जा रही है, जिसकी वैल्यू लाखों रुपये में है।
US और Canada Student Visa Rejections Surge: भारतीय स्टूडेंट्स की विदेश में पढ़ाई पर खर्च 2025 में 60% क्यों घटा?
शेफील्ड यूनिवर्सिटी ने इंटरनेशनल पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2027 देने का ऐलान किया है। भारतीय स्टूडेंट्स भी ये स्कॉलरशिप हासिल कर सकते हैं। शेफील्ड यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप के जरिए ट्यूशन फीस में 7000 पाउंड (लगभग 9 लाख रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा। ये अमाउंट सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को मिलेगा, जो सितंबर 2027 से यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्स करने जाएंगे। अभी सितंबर इनटेक के लिए एडमिशन की तैयारी शुरू की जा रही है।
किस तरह मिलेगी स्कॉलरशिप?
ब्रिटिश यूनिवर्सिटी की इस स्कॉलरशिप का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसके लिए कहीं भी अलग से अप्लाई करने की जरूरत नहीं है।
अगर कोई स्टूडेंट एडमिशन के दौरान स्कॉलरशिप के लिए योग्य माना जाता है, तो उसे ये ऑटोमैटिकली मिल जाएगी।
स्कॉलरशिप पाने के लिए सिर्फ शेफील्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना होगा। यही इसकी सबसे बड़ी शर्त है।
एडमिशन के लिए अप्लाई करने के बाद स्टूडेंट्स को शेफील्ड यूनिवर्सिटी से मिला एडमिशन ऑफर लेटर 6 जुलाई 2027 तक स्वीकार करना होगा।
पढ़ाई का खुद खर्च उठाने वाले ही पाएंगे स्कॉलरशिप
ये स्कॉलरशिप भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, जापान, केन्या, नाइजीरिया, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाईलैंड, तुर्की और वियतनाम के उन छात्रों के लिए है जिन्हें पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ऑफर मिला है। आवेदकों को इन योग्य देशों या क्षेत्रों में से किसी एक का स्थायी निवासी होना चाहिए या पिछले तीन सालों से वहां रहना चाहिए। साथ ही, उन्हें अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना होगा और ट्यूशन फीस के मामले में उन्हें 'ओवरसीज स्टूडेंट' (विदेशी छात्र) माना जाना चाहिए।
स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को शेफील्ड यूनिवर्सिटी में फुल-टाइम पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना होगा और प्रोग्राम पूरा करना होगा। पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और सर्टिफिकेट, ऑनलाइन और डिस्टेंस-लर्निंग कोर्स, क्रॉसवेज और इरास्मस मुंडस प्रोग्राम और ज्यादा क्लिनिकल फीस वाले कोर्स इसके लिए योग्य नहीं हैं। 2 वर्षीय मास्टर्स कोर्स की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को ये स्कॉलरशिप उनके सेकेंड ईयर में ही दी जाएगी।
लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
ताज़ा ख़बरें
- नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News
- School education has lost its way - The Tribune
- IIT Delhi’s FITT Forward Puts Hands-On Learning, Industry-Ready Skills at Centre of Education Debate
- Industry vs Classroom: IIT Delhi summit concludes, industry leaders flag gaps in India’s engineering education
- India is expanding higher education, but what about safe student accommodation?
- 14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश: वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News
- Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई शुरू, लेकिन कॉलेजों में प्रवेश का सिलसिला अब भी जारी
- Beyond Scale: India’s Next Higher Education Challenge Is Building Distinctive Universities: Pramath Raj Sinha

