होम›स्किल्स›गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू
स्किल्स

गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू

गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू पुरुस्कृत कराते अदाणी के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network गोड्डा में अदाणी कौशल विकास केंद्र ने फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट…

1 अक्टूबर 2026 को 01:02 pm बजे
गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू

पुरुस्कृत कराते अदाणी के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

गोड्डा में अदाणी कौशल विकास केंद्र ने फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार नए प्रशिक्षण बैच शुरू किए हैं. युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर ज़ोर. प्रशिक्षणार्थियों को टी-शर्ट भी दी गईं.

गोड्डा : अदाणी कौशल विकास केंद्र, गोड्डा में बुधवार को नये प्रशिक्षण बैचों के शुभारंभ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान कुल चार प्रशिक्षण बैचों की शुरुआत हुई. इनमें दो बैच फिटर-मैकेनिकल असेंबली और दो बैच घरेलू डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं.

तकनीकी कौशल के महत्व की दी जानकारी

कार्यक्रम में अदाणी पावर की सामाजिक दायित्व टीम से रोहित कुमार, अदाणी पावर की संयंत्र टीम तथा अदाणी कौशल विकास केंद्र, गोड्डा की टीम के सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों और अतिथियों ने सहभागिता की. इस दौरान अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने और अनुशासन के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया.

रोजगार के लिए कौशल को बताया महत्वपूर्ण

अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल रोजगार के लिए महत्वपूर्ण है. उद्योगों में कुशल युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में इस प्रकार का प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायक हो सकता है.

प्रशिक्षणार्थियों को दी गयी टी-शर्ट

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को टी-शर्ट भी प्रदान की गयी. नये प्रशिक्षण बैच के शुभारंभ को लेकर प्रशिक्षणार्थियों में उत्साह देखा गया.

तकनीकी और रोजगारपरक प्रशिक्षण पर जोर

अदाणी कौशल विकास केंद्र की ओर से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी और रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है, ताकि प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर मिल सकें. केंद्र में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है.

गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्धता

कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ. केंद्र की टीम ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जतायी.

आपके शहर में

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
अब व्यक्तिगत आयकर की गणना सीखेंगे कक्षा नौ के बच्चे, NCERT ने पहली बार स्कूली कोर्स में शामिल किया नया पाठ्यक्रम - class 9 students will now learn how to calculate personal income tax ncert
स्किल्स

अब व्यक्तिगत आयकर की गणना सीखेंगे कक्षा नौ के बच्चे, NCERT ने पहली बार स्कूली कोर्स में शामिल किया नया पाठ्यक्रम - class 9 students will now learn how to calculate personal income tax ncert

आईटीआई गंगेश्वरी में युवाओं को मिली कौशल विकास की जानकारी:  केंद्र-राज्य की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर हुआ संवाद - Burawali(Gangeshwari) News
स्किल्स

आईटीआई गंगेश्वरी में युवाओं को मिली कौशल विकास की जानकारी: केंद्र-राज्य की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर हुआ संवाद - Burawali(Gangeshwari) News

सीबीएसई कौशल विकास प्रशिक्षण में 13 स्कूलों के 53 शिक्षकों ने लिया हिस्सा - Ludhiana News
स्किल्स

सीबीएसई कौशल विकास प्रशिक्षण में 13 स्कूलों के 53 शिक्षकों ने लिया हिस्सा - Ludhiana News

कौशल विकास प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए उपयोगी टिप्स
स्किल्स

कौशल विकास प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए उपयोगी टिप्स

Delhi NCR News: चाय-बागान समुदायों के कौशल विकास पर जामिया में मंथन
स्किल्स

Delhi NCR News: चाय-बागान समुदायों के कौशल विकास पर जामिया में मंथन

Nawada News: प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव
स्किल्स

Nawada News: प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव

प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव
स्किल्स

प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव

Una News: भटोली कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया रोजगारपरक प्रशिक्षण
स्किल्स

Una News: भटोली कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया रोजगारपरक प्रशिक्षण

ताज़ा ख़बरें