झारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से शुरू होगी नई व्यवस्था - jharkhand plus two schools to get new ai coding syllabus
झारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से शुरू होगी नई व्यवस्था झारखंड के प्लस टू उच्च विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और कंप्यूटर साइंस जैसे नए विषयों क…

सौजन्य से:- Jagran
झारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से शुरू होगी नई व्यवस्था
झारखंड के प्लस टू उच्च विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और कंप्यूटर साइंस जैसे नए विषयों का सिलेबस ...और पढ़ें
HighLights
- प्लस टू स्कूलों में नए विषयों का सिलेबस होगा तैयार।
- 2027-28 सत्र से पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित।
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के प्लस टू उच्च विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, अप्लाइड इंग्लिश जैसे विषयों में पढ़ाई शुरू करने के लिए सिलेबस तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी जिम्मेदारी झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) को सौंपी है। प्रयास है कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 से इन विषयों का सिलेबस तैयार हो ताकि इन विषयों की पढ़ाई शुरू की जा सके। जेसीईआरटी को नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए इन विषयों का सिलेबस तैयार करना है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन विषयों के लिए माध्यमिक आचार्य के पद पहले ही स्वीकृत कर लिए हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से इन विषयों में माध्यमिक आचार्य के पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा भी विभाग को मिल चुकी है। अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही शिक्षकों की नियुक्ति प्लस टू विद्यालयों में हो जाएगी। इधर, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जेसीईआरटी को कमेटी गठित कर सिलेबस का प्रारुप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें विशेषज्ञ शिक्षकों का भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है।
एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों तथा सीबीएसई स्कूलों में लागू पाठ्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए राज्य के लिए सिलेबस तैयार किया जाएगा। सिलेबस तैयार करने के लिए कई कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि राज्य के प्लस टू विद्यालयों के लिए पहली बार माध्यमिक आचार्य के पद सृजित किए गए हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, अप्लायड इंग्लिश जैसे विषयों के लिए भी पहली बार पद सृजित किए गए। इन विषयों की पढ़ाई चिह्नित प्लस टू उच्च विद्यालयों में ही होगी।
यह भी पढ़ें- केरल के विझिंजम पोर्ट से झारखंड सीखेगा विकास का नया मॉडल, पर्यावरण बचाकर बढ़ेगा उद्योग
यह भी पढ़ें- झारखंड में अकुशल श्रमिकों और महिलाओं को राहत, मिट्टी कटाई की कार्य मात्रा घटी; 73 से घट कर 50.43 सीएफटी
यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं पर अवैध फॉर्म-7 रखने का आरोप, झारखंड में महागठबंधन ने की शिकायत
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
EdTech Companies Changing How India Learns, From Classrooms to Careers - techinfoBiT

Education Technology Trends 2027: AI Tutors, Skills, Digital Learning

UNIVO becomes first major Indian EdTech brand to advertise on ChatGPT - Elets digitalLEARNING - Elets Digital Learning

2026 में 10 सबसे आशाजनक कौशल-आधारित एडटेक कंपनियां

आईआईटी मद्रास ने कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए एआई से लेकर साइबर सुरक्षा तक 17 पाठ्यक्रम खोले हैं

प्राचीन गुरुकुल से लेकर एआई फ्रंटियर तक: सीएम योगी ने यूपी के युवाओं के लिए शिक्षा ब्लूप्रिंट का अनावरण किया

How Jaro Education Redefines Best MBA Edtech in India 2026

फ्रेशर्स सावधान: एआई भारत की नियुक्ति प्रक्रिया पर कब्ज़ा कर रहा है
ताज़ा ख़बरें
- स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका: असम में एक लाख शिक्षक सीखेंगे एआई, बिहार में गूगल से करार, क्या है तैयारी?
- शिक्षक-छात्र की बदलती भूमिकाओं के बीच भारत ने शिक्षा में एआई को एकीकृत किया है
- असम सरकार ने स्कूली शिक्षा में एआई शुरू करने के लिए 6 संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- सीज़न 2: द एडटेक एडवांटेज - लीडरशिप स्टूडियो | एपिसोड 4: परिसरों से प्लेटफार्मों तक: डिजिटल युग में शिक्षा की पुनर्कल्पना | ईटी शिक्षा
- OpenAI ने AI शिक्षा अनुसंधान के लिए लर्निंग लैब लॉन्च की | ETIH एडटेक न्यूज़ - एडटेक इनोवेशन हब
- ABP Education leads seed round in edtech platform YoLearn.ai
- विप्रो ने 7,500 फ्रेशर्स को काम पर रखा, एआई धुरी के गहराने पर वित्त वर्ष 2027 में कोई नियुक्ति योजना पेश नहीं की
- Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

