'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न
'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न BSEB Class 9 Social Science Viral Paper: बिहार बोर्ड की कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा से ज…

सौजन्य से:- Amar Ujala
'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न
BSEB Class 9 Social Science Viral Paper: बिहार बोर्ड की कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें ‘लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?’ सवाल दिखाया गया। बोर्ड ने इसे फर्जी और एआई से बनाया हुआ बताया है। ऐसे में यह जानना रोचक है कि आखिर असली प्रश्नपत्र में क्या सवाल पूछा गया था...?
विस्तार
BSEB Class 9 Social Science Viral Paper: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर को फर्जी बताया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वायरल तस्वीर में दिखाया गया सवाल असली प्रश्नपत्र में था ही नहीं।
क्या है मामला?
- कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित हुई थी।
- इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र की एक तस्वीर वायरल होने लगी।
- तस्वीर में प्रश्न संख्या 37 के तौर पर एक अजीब सवाल दिखाया गया था।
- यह सवाल था 'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?'
- इस सवाल के उत्तर के विकल्पों में एक विकल्प 'रिमोट' भी शामिल था।
- इसके बाद प्रश्नपत्र की प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठने लगे।
बोर्ड ने वायरल तस्वीर पर क्या कहा?
बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक स्पष्टीकरण जारी किया। इसके साथ बोर्ड ने दो तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें एक फर्जी प्रश्नपत्र की तस्वीर थी और दूसरी असली प्रश्नपत्र की। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वायरल तस्वीर में प्रश्न संख्या 37 पर दिखाया गया सवाल फर्जी और एआई से तैयार किया गया है। बोर्ड के अनुसार, इसका उद्देश्य परीक्षा को लेकर भ्रम पैदा करना और समिति की छवि को नुकसान पहुंचाना था।
बिहार बोर्ड की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया, "बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इस फर्जी, भ्रामक और गलत खबर का खंडन करती है। प्रश्न संख्या 37 में पूछा गया प्रश्न मूल प्रश्नपत्र में प्रदर्शित है। फर्जी प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 37 पर अंकित प्रश्न एआई से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य परीक्षा के संचालन को लेकर भ्रम पैदा करना और समिति की छवि को धूमिल करना है।"
बिहार बोर्ड असली और एआई जनित, दोनों प्रश्नपत्र साझा किए हैं:
असली प्रश्नपत्र में क्या सवाल पूछा गया था?
बोर्ड की ओर से साझा किए गए मूल प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 37 हिंदी और अंग्रेजी, दोनों में दिया गया था। इसमें उत्पादन के मुख्य कारकों की संख्या के बारे में सवाल पूछा गया था।
असली सवाल था: “उत्पादन के मुख्य कारक कितने हैं?”
इस सवाल के लिए विद्यार्थियों को चार विकल्प दिए गए थे:
- दो
- तीन
- चार
- पांच
यानी मूल प्रश्नपत्र में ऐसा कोई सवाल नहीं था, जैसा सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में दिखाया गया।
वायरल तस्वीर में क्या सवाल दिखाया गया?
सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी तस्वीर में प्रश्न संख्या 37 को बदलकर “लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?” दिखाया गया था।
इस बदली हुई तस्वीर में इसके विकल्प भी दिए गए थे:
- फोन
- रिमोट
- जेसीबी
- इनमें से कोई नहीं
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यह सवाल मूल प्रश्नपत्र का हिस्सा नहीं था। बोर्ड के अनुसार, वायरल तस्वीर में इस सवाल को एआई की मदद से तैयार किया गया था।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
AIIMS देवघर और HSSC में समझौता: स्वास्थ्य कौशल विकास को...

झज्जर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त: केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पाबंदियां, साइबर कैफे और जेरॉक्स दुकानें रहेंगी बंद - Jhajjar News

कक्षा 1-5 का परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों के खिले चेहरे

उत्तराखंड बोर्ड में 9वीं-11वीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी: 2028 की बोर्ड परीक्षा के लिए सिर्फ 10 रुपये फीस, 31 अक्टूबर 2026 तक मौका - Nainital News

उत्तराखंड लोअर PCS का रिजल्ट घोषित, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, देखिए पूरी लिस्ट

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध: झज्जर में फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी रहेंगे बंद,1 से 24 अक्टूबर तक परीक्षाएं, DC के आदेश - Jhajjar News

BBOSE June Result 2026: बीबोस कक्षा 10वीं-12वीं जून परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड

Bihar Board Exam 2026-28: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं पंजीकरण की समय-सीमा 9 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
ताज़ा ख़बरें
- Who is Mandeep K Bhandari? Education qualification, medical background and career of new CBSE chairman
- सीएसजेएमयू परीक्षा अलर्ट: यूनिवर्सिटी की आज की सभी मिड सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द, वीसी बोले- कैंपस न आएं छात्र
- UP Police Constable Bharti: सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा PET - up police constable pet admit card out exam starts oct 1
- Hapur News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- NEET PG counselling 2026 date: Check step-by-step process, documents required for registration and other details
- NEET PG 2026 Toppers List OUT: AIR 1, Top 20 Rankers & Scores
- UP Police PET Admit Card 2026 जारी, 1 अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा
- IITs bar Oracle, 21 other companies from campus hiring over withdrawn job offers

