CBSE 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
CBSE Board Latest News in Hindi: प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 फाॅर्म जारी हो गए हैं। बिना लेट फीस के फाॅर्म सबमिट करने और एग्जाम फी भरने की आखिरी भी बता दी गई है। CBSE Board Exams Pri…

सौजन्य से:- Navbharat Times
CBSE Board Latest News in Hindi: प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 फाॅर्म जारी हो गए हैं। बिना लेट फीस के फाॅर्म सबमिट करने और एग्जाम फी भरने की आखिरी भी बता दी गई है।
CBSE Board Exams Private Students Registration: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10 और क्लास 12 की 2026-27 बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्राइवेट कैंडिडेट्स से परीक्षा फाॅर्म जमा करने को कहा है। बोर्ड ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं। कैंडिडेट्स को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।
अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को कैटेगरी के हिसाब से योग्यता की शर्तें और निर्देश देख लेने चाहिए। फाॅर्म ऑनलाइन जमा करना होगा और कैंडिडेट्स को अपनी पर्सनल, परीक्षा और विषय से जुड़ी जानकारी ध्यान से देनी होगी। यहां पूरी डिटेल दी जा रही है।
8 अक्टूबर से CBSE 10वीं-12वीं के फाॅर्म जमा कर सकते हैं
सीबीएसई क्लास 10 और 12 के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। बिना लेट फीस के फाॅर्म जमा करने और परीक्षा फीस भरने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2026 है। रजिस्ट्रेशन की सुविधा कुछ खास कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए उपलब्ध है।
इनमें वे छात्र शामिल हैं जिन्हें 2026 की बोर्ड परीक्षा में 'एसेंशियल रिपीट' (Essential Repeat) घोषित किया गया था, वे कैंडिडेट्स जो 2026 की मुख्य या सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में 'कम्पार्टमेंट' (Compartment) कैटेगरी में रखे गए थे और वे कैंडिडेट्स जिन्हें पिछले सालों की परीक्षाओं में फेल या ‘एसेंशियल रिपीट’ घोषित किया गया था।
30 अक्टूबर 2026 तक है टाइम, जानें पूरी प्रक्रिया
जो छात्र पास हो चुके हैं और एक या ज्यादा विषयों में अपना परफॉर्मेंस बेहतर करना चाहते हैं तो वे भी CBSE की योग्यता शर्तों के आधार पर अप्लाई कर सकते हैं। पात्रता के नियम कैंडिडेट की कैटेगरी और क्लास के हिसाब से अलग-अलग होते हैं।
जो कैंडिडेट्स रेगुलर डेडलाइन तक फाॅर्म नहीं भर पाते हैं तो वे 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच 2,000 रुपये की लेट फीस देकर अपने फाॅर्म जमा कर सकते हैं। 30 अक्टूबर 2026 के बाद कोई फाॅर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्लास 12 के नोटिस में सीबीएसई के नियमों के तहत 'एसेंशियल रिपीट', 'कम्पार्टमेंट', 'फेल/एसेंशियल रिपीट' और 'इम्प्रूवमेंट' कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स सहित सभी पात्र कैटेगरी शामिल हैं।
भारत में प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को हर प्रैक्टिकल विषय के लिए 160 रुपये देने होंगे, जबकि लागू होने पर अतिरिक्त विषय के लिए फीस 320 रुपये है। प्राइवेट कैंडिडेट की परीक्षाएं 2026-27 सेशन के लिए CBSE बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे अपने फाॅर्म जमा करने से पहले पात्रता की शर्तों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय

जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

NICL Assistant Result 2026 PDF: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट जारी, Roll Number वाइज यहां से चेक करें परिणाम - nicl assistant result 2026 pdf nicl assistant preliminary exam result released check results here by roll number

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका

राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल यहां देखें
ताज़ा ख़बरें
- पंजाब: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 मेरिट सूची और शारीरिक परीक्षा की प्रवेश पत्र जारी; ऐसे करें डाउनलोड
- यूपी पुलिस भर्ती 2025: आजमगढ़ में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब मिर्जापुर में, बारिश के कारण बदला केंद्र
- 5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग: 21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा - Tonk News
- पंजाब बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, बिना लेट फीस 23 अक्तूबर तक मौका
- यूपी में लॉ कॉलेज 2026: प्रमुख कॉलेज, योग्यता, कोर्स, फीस और एडमिशन
- Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
- Noida News: पहले आपत्ति, फिर पड़ताल... दो कसौटियों पर तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
- 'If any problem, tell me': CM Rekha Gupta interacts with girl students on North Campus - The Statesman

