Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय
Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय Moradabad News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्यालयों को…

सौजन्य से:- Hindustan
Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय
Moradabad News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्यालयों को परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की प्रति परिषद को देनी होगी। कक्षा नौ और 11 के संस्थागत विद्यार्थियों की नामावली भी जमा होगी। मुरादाबाद में विद्यालय कोड के अनुसार 12 से 15 अक्तूबर तक तारीखें तय की गई हैं।
Moradabad News: मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की प्रति परिषद को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ और 11 में पंजीकृत संस्थागत विद्यार्थियों की नामावली भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने इसके लिए विद्यालयों को विद्यालय कोड के अनुसार अलग-अलग तारीखें निर्धारित की हैं। परीक्षा वर्ष 2027 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में पंजीकृत संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली तथा कोषपत्र की प्रति परिषद को उपलब्ध कराई जानी है। इसके अलावा सत्र 2026-27 की कक्षा नौ और 11 में पंजीकृत संस्थागत विद्यार्थियों की नामावली भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जमा होगी।
विद्यालय कोड के अनुसार नामावली जमा करने की तारीखें
विद्यालय कोड के अनुसार तारीख तय
विद्यालय कोड 1001 से 1120 तक वाले विद्यालयों को अपनी नामावली 12 अक्तूबर को जमा करनी होगी। इसी तरह 1121 से 1240 तक के विद्यालयों की नामावली 13 अक्तूबर, 1241 से 1360 तक के विद्यालयों की 14 अक्तूबर और 1361 से 1485 तक के विद्यालयों की नामावली 15 अक्तूबर को जमा होगी।
निर्धारित तारीख पर नामावली जमा करने के निर्देश
निर्धारित तारीख पर ही होगी नामावली जमा
डीआईओएस कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों में केवल उसी दिन के लिए आवंटित विद्यालयों की नामावली ही जमा की जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विद्यालय की नामावली तय तारीख पर कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। इससे बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षार्थियों के अभिलेखों को समय से अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

NICL Assistant Result 2026 PDF: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट जारी, Roll Number वाइज यहां से चेक करें परिणाम - nicl assistant result 2026 pdf nicl assistant preliminary exam result released check results here by roll number

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

CBSE 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका
ताज़ा ख़बरें
- राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल यहां देखें
- पंजाब: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 मेरिट सूची और शारीरिक परीक्षा की प्रवेश पत्र जारी; ऐसे करें डाउनलोड
- यूपी पुलिस भर्ती 2025: आजमगढ़ में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब मिर्जापुर में, बारिश के कारण बदला केंद्र
- 5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग: 21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा - Tonk News
- पंजाब बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, बिना लेट फीस 23 अक्तूबर तक मौका
- यूपी में लॉ कॉलेज 2026: प्रमुख कॉलेज, योग्यता, कोर्स, फीस और एडमिशन
- Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
- Pralhad Joshi interacts with IIT Madras students, discusses innovation, aspirations and Indiaâs future

