होम›एग्ज़ाम्स›CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश
एग्ज़ाम्स

CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश

CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) भी उपलब्ध कराया गया है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Publis…

1 अक्टूबर 2026 को 04:02 pm बजे
CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश

सौजन्य से:- ETV Bharat

CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश

प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) भी उपलब्ध कराया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 1, 2026 at 2:09 PM IST

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस परिसर और उससे संबद्ध कालेजों में शैक्षिक सत्र् 2026-27 के लिए आखिरी मौका अब छात्रों के पास है. जो भी स्टूडेंट्स बीपीईएस और एमपीईएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहते हैं, ये उनके लिए अंतिम अवसर है. वह 3 अक्टूबर को प्रवेश पा सकते हैं, अब ये लास्ट डेट निर्धारित की गई है.

विश्वविद्यालय ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल फिटनेस टेस्ट) में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिर एक बार प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची के आधार पर तीसरी और अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी.

इस सूचि में खासतौर पर वार्ड कोटा, एनसीसी, एनएसएस आदि का निर्धारित मानकों के अनुसार कोटा भी छात्रों को मिलेगा. वहीं विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध महाविद्यालयों से स्नातक या पीजी करने वाले स्टूडेंट्स को अन्य निर्धारित मानकों के अनुसार वेटेज भी प्रवेश में मिलेगा.

विद्यालय के मीडिया इंचार्ज मुकेश शर्मा ने बताया कि 3 अक्टूबर से संबंधित कोर्स को लेकर प्रवेश पत्र जारी होंगे. विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के लिए तीसरी और अंतिम वरीयता सूची में स्थान पाने वाले सीसीएसयू परिसर और संबंद्ध कॉलेजों में तीसरी और अंतिम मेरिट के आधार पर प्रवेश पा सकेंगे.

रजिस्ट्रार अनिल यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों को 3 से 5 अक्टूबर तक प्रवेश पोर्टल पर प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे. इस निश्चित अवधि में संबद्ध कॉलेजों में अंतिम वरीयता सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी प्रवेश ऑफर शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. 3 अक्टूबर यानी शनिवार से 5 अक्टूबर तक प्रवेश ऑफर स्वीकार करने का मौका अभी भी मिलने जा रहा है.

विश्वविद्यालय ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) भी उपलब्ध कराया गया है. जिससे छात्रों को कोई समस्या न हो.

यूनिवर्सिटी की तरफ से महाविद्यालयों को ये भी निर्देश दिये गए हैं कि जिन कॉलेजों में प्रवेशार्थियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन्हें विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर शीघ्र ही सूची उपलब्ध करा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- CCSU में ओडीएल पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण पूरा - Bikaner News
एग्ज़ाम्स

वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण पूरा - Bikaner News

Amroha News: जिस विषय में अटक रहे बच्चे, बोर्ड परीक्षा से पहले उसी पर होगा फोकस
एग्ज़ाम्स

Amroha News: जिस विषय में अटक रहे बच्चे, बोर्ड परीक्षा से पहले उसी पर होगा फोकस

Hindu College protesters march to DU VC office, flag admission, governance issues | Delhi News - The Times of India
एग्ज़ाम्स

Hindu College protesters march to DU VC office, flag admission, governance issues | Delhi News - The Times of India

बोर्ड परीक्षा में जिले को टॉप कराने की तैयारी, डीसी ने कसी शिक्षा विभाग की नकेल
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा में जिले को टॉप कराने की तैयारी, डीसी ने कसी शिक्षा विभाग की नकेल

Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य
एग्ज़ाम्स

Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य

82,563 छात्र-छात्राएं देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
एग्ज़ाम्स

82,563 छात्र-छात्राएं देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027:छात्रों के विवरण में सुधार का मौका:  10वीं-12वीं के छात्र 6 अक्टूबर तक, 9वीं-11वीं के छात्र 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे संशोधन - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027:छात्रों के विवरण में सुधार का मौका: 10वीं-12वीं के छात्र 6 अक्टूबर तक, 9वीं-11वीं के छात्र 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे संशोधन - Prayagraj (Allahabad) News

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए रामगढ़ में शुरू हुआ संपूर्ण शिक्षा अभियान
एग्ज़ाम्स

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए रामगढ़ में शुरू हुआ संपूर्ण शिक्षा अभियान

ताज़ा ख़बरें