Darbhanga News : मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों का हल्ला बोल, 15 मांगों पर एमएसयू ने घेरा कैंपस - mithila university protest msu demands action on 15 issues
Darbhanga News : मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों का हल्ला बोल, 15 मांगों पर एमएसयू ने घेरा कैंपस मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने 15 सूत्री मांगों को ले…

सौजन्य से:- Jagran
Darbhanga News : मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों का हल्ला बोल, 15 मांगों पर एमएसयू ने घेरा कैंपस
मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने 15 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
HighLights
- एमएसयू ने 15 सूत्री मांगों को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव किया।
- भ्रष्टाचार और इंटर्नशिप फीस उगाही का आरोप लगाया गया।
- पारदर्शी व्यवस्था और शिकायत प्रणाली लागू करने की मांग की।
जागरण संवाददाता, दरभंगा। छात्रों की समस्याओं और विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार को मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में माहौल गरमा गया।
15 सूत्री मांगों को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय का जोरदार घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। आंदोलन के कारण परिसर में दिनभर प्रशासनिक कामकाज प्रभावित रहा।
भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में भ्रष्टाचार चरम पर है। इंटर्नशिप के नाम पर छात्रों से करोड़ों रुपये की उगाही किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूरे मामले की जांच और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की।
कार्यालय से संचालन की मांग
एमएसयू नेताओं ने कुलपति से विश्वविद्यालय का नियमित संचालन कुलपति आवास के बजाय कार्यालय से करने की मांग की। उनका कहना था कि कार्यालय से नियमित रूप से कामकाज होने पर छात्रों को अधिकारियों से मिलने और अपनी समस्याएं रखने में सुविधा होगी। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग भी रखी।
112 की तर्ज पर शिकायत प्रणाली
छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय में 112 आपातकालीन सेवा की तर्ज पर शिकायत प्रणाली लागू करने की मांग की। इसके तहत शिकायत दर्ज होते ही संबंधित छात्र को एक विशिष्ट ट्रैकिंग नंबर उपलब्ध कराने की बात कही गई। एमएसयू ने मांग रखी कि शिकायतों का 72 घंटे के भीतर निष्पादन किया जाए और निर्धारित समय तक समाधान नहीं होने पर मामला ओपन रखा जाए।
15 मांगों पर कार्रवाई की मांग
एमएसयू ने छात्र हित से जुड़ी सभी 15 मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात भी कही। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Rudraprayag News: कठपुतली कला से शिक्षा को रोचक बनाएंगे प्रावि गौंडार के शिक्षक

India’s Entrepreneurship Education Needs a Learning-Outcomes Upgrade - The Policy Edge

Maharashtra plans new colleges beyond university five-year plans; CET centres to increase

HCSA on Dharna; Teachers and Students Confront Hindu College's Administration - DU Beat - Delhi University's Independent Student Newspaper

LSR College students suffer anxiety-filled evening commute

Lambra school honoured for excellence in education - The Tribune

स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज

NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
ताज़ा ख़बरें
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय का 139वां स्थापना दिवस; महान विभूतियों की प्रदर्शनी के साथ 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' पर हुआ मंथन
- शिक्षा विभाग की नई पहल: स्कूलों में बनेंगे ई-कचरा केंद्र, पुराने मोबाइलों से बच्चे सीखेंगे वेस्ट मैनेजमेंट - ewaste centers to be set up in schools children will learn waste management using old mobile phones
- Study in Korea Education Fair 2026 Draws Over 4,500 Students in New Delhi
- LSR shifts classes online after suspension following police encounter near back gate
- Delhi: LSR shifts classes online after gangrape near campus, students raise safety concerns
- यूपी: बीएएमएस में प्रवेश नहीं दे सकेंगे प्रदेश के आठ आयुर्वेदिक कॉलेज, इसी साल के लिए है रोक
- शिक्षकों की सूचना 30 सितंबर तक करनी होगी अपडेट: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए - Tonk News
- Study In Italy: Italy Universities में भारतीय छात्रों को मिलेगी 7000 Euro तक Scholarship और फीस में छूट

