वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म करने को लेकर का धरना - Nawada News
- Hindi News - Local - Bihar - Nawada - Protest To End The Unfunded Education Policy वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म करने को लेकर का धरना - कॉपी लिंक वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने, वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयो…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Nawada
- Protest To End The Unfunded Education Policy
वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म करने को लेकर का धरना
- कॉपी लिंक
वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने, वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का समायोजन करने तथा वर्षों से कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-कर्मी, प्राचार्य, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी, कांग्रेसजन, विद्यार्थी समेत शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजय यादव ने कहा कि वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी पिछले चार दशकों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा देने और उनका भविष्य संवारने का काम किया है। इसके बावजूद उनका अपना भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को वर्षों से संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार को वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त कर वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के समायोजन की दिशा में निर्णायक पहल करनी चाहिए। वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षक-कर्मियों के लिए नियमित वेतनमान के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक सेवा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अफरोज खान ने कहा कि वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्या चार दशक पुरानी है। शिक्षक केवल वेतन की मांग नहीं कर रहे, बल्कि सम्मानजनक जीवन, सुरक्षित सेवा और भविष्य की सामाजिक सुरक्षा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में आंदोलन को मिल रहा समर्थन यह साबित करता है कि वित्त रहित शिक्षा नीति का मुद्दा अब पूरे बिहार का मुद्दा बन चुका है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाले शिक्षक यदि खुद आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा में रहेंगे तो इसका असर विद्यार्थियों और पूरी शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा। सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। कार्यक्रम को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव ने भी संबोधित किया।
पदयात्रा निकाल सौंपा ज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समायोजन तथा वर्षों से कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की गई।
मंच संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार एवं जिला अध्यक्ष, नवादा डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, राकेश कानन, डॉ. राधेश्याम शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. आनंद कुमार आदि थे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
ताज़ा ख़बरें
- नव-प्रवेशी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी - durg-bhilai News
- School education has lost its way - The Tribune
- IIT Delhi’s FITT Forward Puts Hands-On Learning, Industry-Ready Skills at Centre of Education Debate
- Industry vs Classroom: IIT Delhi summit concludes, industry leaders flag gaps in India’s engineering education
- India is expanding higher education, but what about safe student accommodation?
- 14 कॉलेजों में स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे पर प्रवेश: वेटरनरी में प्रवेश'; 1240 वेटरनरी सीटों के लिए 10 दिन का मौका - Bikaner News
- Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई शुरू, लेकिन कॉलेजों में प्रवेश का सिलसिला अब भी जारी
- Beyond Scale: India’s Next Higher Education Challenge Is Building Distinctive Universities: Pramath Raj Sinha

