होम›एग्ज़ाम्स›मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका: कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका: कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल

मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका: कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस सीईटी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छा…

24 सितंबर 2026 को 07:02 pm बजे
मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका: कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल

सौजन्य से:- Amar Ujala

मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका: कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस सीईटी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस सीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र शैक्षणिक सत्र 2027-28 में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर 23 सितंबर से 20 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

किस उम्र के छात्र हैं योग्य?

- राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जिन छात्रों का जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच हुआ है, वे आवेदन कर सकते हैं।

- कक्षा 9 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 13 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी। शहीद सशस्त्र बल कर्मियों के आश्रितों को अधिकतम आयु सीमा में 6 महीने की छूट मिलेगी।

कितना है आवेदन शुल्क?

RMS CET 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और शहीद सशस्त्र बलों के जवानों के आश्रितों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम समय-सीमा 20 अक्टूबर 2026 रात 11:50 बजे तक है। निर्धारित समय के बाद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कक्षा छह का परीक्षा पैटर्न

कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

कक्षा 9वीं का परीक्षा पैटर्न

कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा के प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इसका प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।

किस स्तर का होगा सिलेबस?

RMS CET 2026 का लिखित परीक्षा सिलेबस कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कक्षा 5 के स्तर और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए कक्षा 8 के स्तर का होगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें