होमकैंपसडिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होगा कोल्हान विश्वविद्यालय
कैंपस

डिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होगा कोल्हान विश्वविद्यालय

डिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होगा कोल्हान विश्वविद्यालय कोल्हान विश्वविद्यालय और इसके अंगीभूत कॉलेज अब डिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होंगे। ई-समर्थ पोर्टल के माध्यम से उच्च शिक्षा की प्रणाली में पारदर्शिता और सुव्यवस्…

26 अगस्त 2026 को 10:38 pm बजे
डिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होगा कोल्हान विश्वविद्यालय

सौजन्य से:- livehindustan.com

डिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होगा कोल्हान विश्वविद्यालय

कोल्हान विश्वविद्यालय और इसके अंगीभूत कॉलेज अब डिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होंगे। ई-समर्थ पोर्टल के माध्यम से उच्च शिक्षा की प्रणाली में पारदर्शिता और सुव्यवस्था आएगी। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधाएं मिलेंगी। विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से इस तकनीकी बदलाव को लागू किया जा रहा है।

कोल्हान विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत कॉलेज अब डिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होने जा रहे हैं। उच्च शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और कागज-रहित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित एकीकृत ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म यानी ई-समर्थ पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इस बदलाव के बाद विश्वविद्यालय का पूरा कामकाज डिजिटल माध्यम से संचालित होगा, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। ई-समर्थ पोर्टल एक उन्नत रिसोर्स प्लानिंग प्लेटफॉर्म है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्तीय प्रबंधन को एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है।

डिजिटल सेवाएं और संचालन

इस नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध पाठ्यक्रमों में छात्र प्रवेश, पंजीकरण, डिजिटल आईडी जनरेशन, ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना, एडमिट कार्ड जारी करना तथा परीक्षा परिणामों का प्रकाशन पूरी तरह डिजिटल होगा। इससे छात्रों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वे घर बैठे सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। प्रशासनिक और वित्तीय स्तर पर भी इस पोर्टल के माध्यम से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के पूरा डेटाबेस, नियुक्तियों, स्थानांतरण और सर्विस बुक का प्रबंधन अब डिजिटल फॉर्मेट में किया जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन लीव मैनेजमेंट, पेरोल, बजट प्रबंधन, लेखा-जोखा, बिल और वित्तीय लेन-देन की लाइव ट्रैकिंग संभव हो सकेगी। केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार होने से प्रशासनिक कार्यों में न केवल तेजी आएगी, बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

शिक्षकों और कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

कोल्हान विश्वविद्यालय को डिजिटल कैंपस बनाने की कवायद को जमीन पर उतारने के लिए वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों को ई-समर्थ पोर्टल के डिजिटल फॉर्मेट का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस तकनीकी उन्नयन से न सिर्फ कोल्हान विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार आएगा, बल्कि यह भविष्य के लिए एक स्मार्ट और डिजिटल कैंपस के रूप में भी स्थापित होगा। कोल्हान विश्वविद्यालय में ई सामर्थ के नोडल अधिकारी डॉ. सोमनाथ कर के नेतृत्व में कोल्हान विवि के अंगीभूत महाविद्यालयों में ई-गवर्नेंस को प्रभावी बनाने की कवायद शुरू की गई है। डॉ. कर के मुताबिक डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने तथा ई-समर्थ पोर्टल के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प
 - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment
कैंपस

युवाओं को साधने में जुटा छात्र जदयू! मुंगेर में बोले प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल- नीतीश सरकार में शिक्षा का हुआ कायाकल्प - nitish kumar vision bihar education reforms youth empowerment

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले
कैंपस

'मातृभाषा के साथ दूसरी भाषा भी जानें': महाराष्ट्र से अमित शाह ने क्या संदेश दिया? नई शिक्षा नीति पर भी बोले

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित
कैंपस

PM श्री स्कूल: शिक्षा में खामियां, अधिकारी चिंतित

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग   
 - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla
कैंपस

CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit
कैंपस

Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme, more than 20 lakh students to benefit

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News
कैंपस

कॉलेजों में प्रवेश: 19 तक मौका लेकिन तीन दिन छुट्टी होने से दाखिले के लिए मिलेंगे महज 4 दिन - Bilaspur (Chhattisgarh) News

Are young Indian men starting to give up on college education?
कैंपस

Are young Indian men starting to give up on college education?

ताज़ा ख़बरें