होमएग्ज़ाम्सअभ्यास परीक्षा-1.0 में ब्लैक बोर्ड से प्रश्न उतार कर परीक्षा देंगे परीक्षार्थी
एग्ज़ाम्स

अभ्यास परीक्षा-1.0 में ब्लैक बोर्ड से प्रश्न उतार कर परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

अभ्यास परीक्षा-1.0 में ब्लैक बोर्ड से प्रश्न उतार कर परीक्षा देंगे परीक्षार्थी झारखंड शिक्षा परियोजना ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों के लिए अभ्यास परीक्षा-1.0 का शिड्यूल जारी किया है। यह परीक्षा 21 से…

9 सितंबर 2026 को 09:02 pm बजे
अभ्यास परीक्षा-1.0 में ब्लैक बोर्ड से प्रश्न उतार कर परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

सौजन्य से:- livehindustan.com

अभ्यास परीक्षा-1.0 में ब्लैक बोर्ड से प्रश्न उतार कर परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

झारखंड शिक्षा परियोजना ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों के लिए अभ्यास परीक्षा-1.0 का शिड्यूल जारी किया है। यह परीक्षा 21 से 30 सितंबर तक होगी, और रिजल्ट 10 अक्टूबर को आएगा। परीक्षा ऑनलाइन होगी, और प्रश्न-पत्र एक घंटे पहले भेजे जाएंगे।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों के लिए अभ्यास परीक्षा-1.0 का शिड्यूल बुधवार को जारी कर दिया है। 21 सितंबर से शुरू होकर यह परीक्षा 30 सितंबर तक निर्धारित है। रिजल्ट 10 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक मैट्रिक के परीक्षार्थियों तथा दूसरी पाली में एक बजे से चार बजे तक इंटर के परीक्षार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कहा कि समय की कमी के कारण उक्त परीक्षा ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया गया। शिक्षकों की ओर से तैयार प्रश्न व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटे पहले भेजा जाएगा।

परीक्षा का संचालन

परीक्षा का संचालन मासिक रेल के अनुरूप सितंबर तक विभाजित सिलेबस के आधार पर ली जाएगी। पूरे मामले में हेडमास्टरों का कहना है कि परियोजना की ओर से प्रश्न-पत्र उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। विभाग ने मासिक रेल परीक्षा के अनुरूप निर्देश दिया है। इस कारण प्रश्नों को संबंधित शिक्षक स्मार्ट बोर्ड व ब्लैक बोर्ड पर लिखेंगे। बच्चे उसे अपनी कॉपी में उतारेंगे। इसके बाद प्रश्नों का उत्तर लिखेंगे। एक घंटे पहले प्रश्न-पत्र मिलेगा। ऐसे में स्कूलों को प्रिंट कराने में भी समय लगेगा। बच्चों को प्रश्न उतारने में भी समय लगेगा। हेडमास्टरों व शिक्षकों का कहना है कि विभाग की ओर से पिछले साल की तर्ज पर प्रिंटेट प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराया जाता तो छात्र-छात्राओं के बीच अच्छा संदेश जाता। विभाग को एक बार इसपर विचार करना चाहिए।

कुछ विषयों के प्रश्न-पत्र

स्कूलों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा कार्यक्रम में जो विषय अंकित नहीं है। उनकी परीक्षा विद्यालय अपने स्तर से प्रश्नपत्र तैयार कर लेंगे। दिव्यांग छात्रों के लिए नियमानुसार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे। रिजल्ट प्रकाशन के पूर्व कॉपी की जांच जैक के निर्धारित मानक को ध्यान में रखकर की जाएगी। परीक्षा की समाप्ति के बाद प्रश्नों पर अनिवार्य रूप से चर्चा करेंगे। परीक्षा का अनुश्रवण जिलास्तरीय कोषांग की ओर से वीडियो कॉल के माध्यम समेत अन्य अधिकारियों की ओर से की जाएगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें