होमएग्ज़ाम्सबस्ती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों प्रवेश शुरू: ऑल इंडिया कोटे की 7 सीटें भरीं, यूपी नीट की 85 सीटों पर एक ने लिया दाखिला - Saughat(Basti ) News
एग्ज़ाम्स

बस्ती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों प्रवेश शुरू: ऑल इंडिया कोटे की 7 सीटें भरीं, यूपी नीट की 85 सीटों पर एक ने लिया दाखिला - Saughat(Basti ) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Basti - Saughat - Basti Medical College MBBS Admission | UP NEET Counselling 2026 Update बस्ती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों प्रवेश शुरू:ऑल इंडिया कोटे की 7 सीटें भरीं, यूप…

10 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
बस्ती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों प्रवेश शुरू:  ऑल इंडिया कोटे की 7 सीटें भरीं, यूपी नीट की 85 सीटों पर एक ने लिया दाखिला - Saughat(Basti ) News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Basti

- Saughat

- Basti Medical College MBBS Admission | UP NEET Counselling 2026 Update

बस्ती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों प्रवेश शुरू:ऑल इंडिया कोटे की 7 सीटें भरीं, यूपी नीट की 85 सीटों पर एक ने लिया दाखिला

- कॉपी लिंक

बस्ती के महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नए सत्र के लिए एमबीबीएस की सभी 100 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीटों को ऑल इंडिया और यूपी नीट कोटे में बांटा गया है। ऑल इंडिया कोटे की 15 सीटों में से पहले राउंड में सात छात्रों ने दाखिला ले लिया है।

वहीं, यूपी नीट कोटे की 85 सीटों के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू होने के बाद पहले दिन एक छात्र ने दाखिला लिया। जबकि 21 छात्रों ने कॉलेज पहुंचकर रिपोर्टिंग कराई। इससे मेडिकल कॉलेज में नए एमबीबीएस बैच के दाखिले को लेकर हलचल तेज हो गई है।

सीटें मिलने के बाद छात्र अपने परिवार के साथ कॉलेज पहुंच रहे हैं। रिपोर्टिंग के समय दस्तावेजों की जांच की जा रही है। नीट से जुड़े सर्टिफिकेट, पढ़ाई के दस्तावेज, मेडिकल चेकअप और दूसरे जरूरी कागजात की जांच के बाद योग्य छात्रों को दाखिला दिया जा रहा है। पहले दिन सुबह से ही कॉलेज में छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहा।

मेडिकल कॉलेज के काउंसलर डॉ. श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि यूपी नीट कोटे की 85 सीटों के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग शुरू हो गई है। पहले दिन 21 छात्रों ने रिपोर्टिंग की और एक छात्र का दाखिला पूरा हो गया है। यूपी नीट का पहला राउंड 14 सितंबर तक चलेगा। उम्मीद है कि रिपोर्टिंग और दाखिले की संख्या बढ़ेगी।

ऑल इंडिया कोटे से पहले राउंड में सात छात्रों के दाखिले के बाद अब यूपी नीट कोटे की सीटों पर भी दाखिले शुरू हो गए हैं। कुल 100 सीटों पर दाखिले पूरे होने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में नए एमबीबीएस बैच की तस्वीर जल्द साफ हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने काउंसलिंग और दस्तावेज जांच के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं, ताकि छात्रों को दाखिले के समय कोई दिक्कत न हो।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें