होमएग्ज़ाम्सरेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
एग्ज़ाम्स

रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जारी किया रिजल्ट. 15 सितंबर को अभ्यर्थियों का होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. By ETV Bharat Himachal…

2 सितंबर 2026 को 04:29 pm बजे
रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

सौजन्य से:- ETV Bharat

रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जारी किया रिजल्ट. 15 सितंबर को अभ्यर्थियों का होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : September 2, 2026 at 8:46 PM IST

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) के 58 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है. यह परीक्षा पोस्ट कोड-26009 के तहत आयोजित की गई थी. अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर देख सकते हैं.

एचपीआरसीए सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया, "रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) के 58 पदों के लिए कुल 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इनमें से 302 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लिया. परीक्षा में निर्धारित मापदंडों के आधार पर सफल रहे 105 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है".

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के परिसर में शुरू होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से संबंधित विस्तृत शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे. इसलिए सभी चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट और अपनी ईमेल आईडी नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि सत्यापन से संबंधित किसी महत्वपूर्ण सूचना से वे वंचित न रहें.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और आईडी प्रूफ सहित अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित प्रारूप और शेड्यूल के अनुसार सभी दस्तावेज पूरे करके ही सत्यापन के लिए उपस्थित हों.

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई चयनित उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे बाद में सत्यापन के लिए कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को समय पर आयोग परिसर में पहुंचने और निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

रेडियोग्राफर के 58 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में 105 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद पात्र उम्मीदवारों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परिणाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल और अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं को ही अंतिम एवं प्रमाणिक मानें.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 160 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें