होमएग्ज़ाम्सएमपी बोर्ड कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल चेक करें
एग्ज़ाम्स

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल चेक करें

University of Liverpool, Bengaluru Campus Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs. एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : एमपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र…

27 अगस्त 2026 को 01:37 am बजे
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल  चेक करें

सौजन्य से:- Careers360

University of Liverpool, Bengaluru Campus

Study at a world-renowned UK university in India | Admissions open for UG & PG programs.

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 : एमपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की त्रैमासिक परीक्षा 7 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा दिवस से पहले विद्यालय समय में प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु कक्षा संचालन का प्रावधान रखा गया है, ताकि विद्यार्थी परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

एमपी बोर्ड कक्षा 9, 10, 11 और 12 त्रैमासिक परीक्षा टाइट टेबल ऑफिशियल पीडीएफ 2026–27 डाउनलोड करें

कक्षा 12वीं की इस त्रैमासिक परीक्षा में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित, हिन्दी, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएँ क्रमबद्ध तरीके से रखी गई हैं। प्रायोगिक और व्यावसायिक विषयों की व्यवस्था भी की गई है। विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील है कि वे समय-सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और परीक्षा की तैयारी को गंभीरता से लें, ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें।

ये भी पढ़ें :

नोट:

- प्रत्येक परीक्षा वाले दिन से पहले विद्यालय समय में प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु कक्षा संचालन होगा।

- प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 07 से 17 सितंबर 2026 के बीच विद्यालय स्तर पर निर्धारित की जाएगी।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं की त्रैमासिक परीक्षाओं की तैयारियाँ जोरों पर हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीनतम निर्देशों में परीक्षा समय-सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण, गोपनीयता बनाए रखने तथा परीक्षा संचालन संबंधी स्पष्ट दिशानिर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य परीक्षाओं को सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

इन निर्देशों में न केवल परीक्षा की तिथियों और विषयों का विस्तृत उल्लेख है, बल्कि अवकाश की स्थिति में भी परीक्षाएँ यथावत चलाने, प्रायोगिक विषयों की अलग व्यवस्था करने तथा परीक्षा समाप्त होते ही नियमित कक्षाएँ शुरू करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे इन नियमों का कड़ाई से पालन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे।

निर्देश :-

- सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभाँति नोट कर लें कि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएँ यथावत् कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी।

- समय सारणी अनुसार प्रतिदिन परीक्षा उपरांत परीक्षा के विषय का अध्यापन सुनिश्चित कराया जाए।

- प्रायोगिक विषयों की परीक्षा तथा ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है परन्तु विद्यालय में संचालित हैं, की परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करें।

- विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट के पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

- परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएँ।

- विषयमान अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षाएँ जैसे-जैसे समाप्त होती जाएँ, विद्यार्थियों की अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएँ अनिवार्य रूप से प्रारंभ की जाएँ।

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now

यह भी पढ़ें :

शैक्षणिक सत्र 2026–2027 की कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा की समय–सारणी, प्रश्नपत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन हेतु निम्नानुसार निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें–

- त्रैमासिक परीक्षाएँ निर्धारित संलग्न समय–सारणी अनुसार आयोजित की जाए।

- ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है उनकी परीक्षा दिनांक 07.09.2026 से दिनांक 17.09.2026 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करें।

- परिशिष्ट अनुसार विषयों की त्रैमासिक परीक्षा हेतु दिनांक 21.08.2026 तक विमर्श पोर्टल पर DEO लॉग इन पर ब्लूप्रिंट उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्लूप्रिंट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी जिला उपयुक्त विद्यालय प्राचार्य के माध्यम से दिनांक 02.09.2026 तक आवश्यकतानुसार माध्यमांतर प्रश्नपत्र तैयार कराएंगे। प्रश्नपत्र निर्माण हेतु जिला आकलन प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए।

- अन्य विषयों एवं व्यावसायिक विषयों के प्रश्नपत्रों का निर्माण मध्यांचल शिक्षा मण्डल द्वारा जारी अर्द्ध योजना एवं शैक्षणिक कैलेण्डर में वर्णित अगस्त माह 2026 तक के पाठ्यक्रम के आधार पर प्राचार्य विषय शिक्षक से कराएंगे।

- जिला शिक्षा अधिकारी जिला प्रश्नपत्र अपने जिले के समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों को एक-एक सेट सीलबंद लिफाफों में दिनांक 03.09.2026 तक उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए प्रश्नपत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर संबंधित विद्यालय के डाइस कोड/बोर्ड कोड का वाटर मार्क/सील अनिवार्य रूप से लगाकर प्रश्नपत्र सीलबंद करेंगे।

- सभी प्राचार्य आवश्यकतानुसार प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रित कराएंगे। प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय प्रश्नपत्रों की पूर्ण गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए एक शिक्षक को अधिकृत करें जो फोटोकॉपी/मुद्रण कराते समय दुकान पर उपलब्ध रहेगा। अधिकृत शिक्षक अपने साथ ही फोटोकॉपी/मुद्रण कराकर प्रश्नपत्रों को सीलबंद करेगा। अधिकृत शिक्षक यह भी सुनिश्चित करेगा कि दुकान पर किसी तरह की प्रश्नपत्र संबंधी स्टेशनरी शेष नहीं रह जाए। फोटोकॉपी मशीन/सिस्टम से स्कैन कॉपी डिलीट कर दी गई है।

- विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के उपरांत अगले दिवस की परीक्षा के विषय की तैयारी हेतु कक्षा का संचालन अनिवार्यतः सुनिश्चित किया जाए। ऐसे विद्यार्थी जिनकी परीक्षा दोपहर पश्चात् है उन्हें दोपहर पूर्व परीक्षा की तैयारी कराई जाए।

Get your results instantly with our calculator!

💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5

Articles

Related Stories

|

Upcoming School Exams

Certifications By Top Providers

Explore Top Universities Across Globe

On Question asked by student community

Have a question related to MP Board 12th ?

Dear Student,

For the MP Board Class 12 Hindi Question Paper 2026, you can access the subject-wise question papers on Careers360. The page provides the Class 12 Hindi question paper 2026 along with other subject-wise papers and solutions.

MP Board Class 12 Question Paper 2026 - Subject-wise PDFs

You can

Dear Student,

You can download free sample paper of MP Board Class 11th Mathematics through Careers360. MP Board Class 11 Maths Question Paper 2026

Hello Sushmita,

Download MP Board Class 12 Hindi medium exam model papers for 2024-25 from the link below to prepare effectively.

https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-12th-model-papers

Hi,

The weightage of the Electricity chapter is 7 marks.

You can refer to the link below for more details:

https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-12th-exam-pattern

The MP Board sample paper 2025-26 for Sociology has now been released. Download the PDF and start your preparations.

You can visit the Careers360 website or check out this direct download link .

Apply for UG & PG programmes from Victoria University, Delhi NCR Campus

Admissions open for UG & PG programs at Illinois Tech Mumbai

Apply for UG & PG courses at University of Aberdeen, Mumbai Campus

UG & PG Admissions open for CS/AI/Business/Economics & other programmes.

Bristol's expertise meets Mumbai's innovation. Admissions open for UG & PG programmes

Get timely MP Board 12th updates directly to your inbox. Stay informed!

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें