होमएग्ज़ाम्सलुवास ने क्लर्क-भर्ती का 12 घंटे में रिजल्ट किया घोषित: 6,631 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल; रातभर कॉपियां जांचते रहे VC और टीम - Hisar News
एग्ज़ाम्स

लुवास ने क्लर्क-भर्ती का 12 घंटे में रिजल्ट किया घोषित: 6,631 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल; रातभर कॉपियां जांचते रहे VC और टीम - Hisar News

- Hindi News - Local - Haryana - Hisar - Luvas Clerk Exam Result Declared | Hisar University Record Speed Result लुवास ने क्लर्क-भर्ती का 12 घंटे में रिजल्ट किया घोषित:6,631 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल; रातभर कॉपिय…

15 सितंबर 2026 को 09:02 am बजे
लुवास ने क्लर्क-भर्ती का 12 घंटे में रिजल्ट किया घोषित:  6,631 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल; रातभर कॉपियां जांचते रहे VC और टीम - Hisar News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Haryana

- Hisar

- Luvas Clerk Exam Result Declared | Hisar University Record Speed Result

लुवास ने क्लर्क-भर्ती का 12 घंटे में रिजल्ट किया घोषित:6,631 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल; रातभर कॉपियां जांचते रहे VC और टीम

- कॉपी लिंक

हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) ने क्लर्क पद की लिखित परीक्षा (WTR-2023) का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी कर एक मिसाल कायम की है। 13 सितंबर को परीक्षा खत्म होने के महज 12 घंटे के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के साथ रिजल्ट घोषित कर दिया।

13 सितंबर की शाम परीक्षा समाप्त होते ही कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजय जाधव और अधिकारियों की पूरी टीम कॉपियां जांचने और परिणाम तैयार करने में जुट गई।

बता दें कि लुवास क्लर्क भर्ती में कुल आवेदन 14,039 आए थे। इसमें 6,631 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और 7,408 अनुपस्थित रहे। हिसार शहर में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

नकल रोकने के कड़े इंतजाम किए परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या दूसरे की जगह परीक्षा देने की कोशिश को रोकने के लिए हाईटेक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी, बायोमीट्रिक और आईरिस स्कैनिंग की गई। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिला। मोबाइल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल रोकने के लिए सेंटर्स पर नेटवर्क जैमर लगाए गए थे।

वीसी ने खुद संभाली कमान, सुबह 4 बजे तक रुकी टीम परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा और ओएसडी डॉ. रविंद्र ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा समाप्त होते ही कुलपति की देखरेख में कंट्रोलर डॉ. विजय जाधव और उनकी टीम परिणाम तैयार करने में जुट गई। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए कुलपति खुद सुबह 4 बजे तक यूनिवर्सिटी में डटे रहे, जिसके बाद पारदर्शी तरीके से परिणाम अंतिम रूप में तैयार हुआ।

- मंदिर में चादर में छिपाए 6 तेजधार हथियार: हिसार पुलिस की रेड, छुरियां और बरछे के साथ आरोपी गिरफ्तार

- हिसार जिला अटॉर्नी के बेटे की मौत: श्रीलंका के समुद्र में राफ्टिंग के दौरान डूबा; घटना से पहले पिता को वीडियो कॉल की थी

- 24 घंटे बाद कब्र खोदकर निकाला युवती का शव: 2 दिन गायब रहने के बाद हांसी लौटी थी, संदिग्ध मौत; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज

- लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, बेटी बेसुध मिली: हांसी में फोन नहीं उठाने पर पहुंचीं मां-बहन, दरवाजा तोड़ अंदर घुसी; 7 साल का बेटा लापता

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें