होमएग्ज़ाम्सयूपी होम गार्ड भर्ती: 14 सितंबर से शुरू होगी पीईटी, परीक्षा से पहले जानें जरूरी गाइडलाइंस; नहीं होगी दिक्कत
एग्ज़ाम्स

यूपी होम गार्ड भर्ती: 14 सितंबर से शुरू होगी पीईटी, परीक्षा से पहले जानें जरूरी गाइडलाइंस; नहीं होगी दिक्कत

यूपी होम गार्ड भर्ती: 14 सितंबर से शुरू होगी पीईटी, परीक्षा से पहले जानें जरूरी गाइडलाइंस; नहीं होगी दिक्कत यूपी होम गार्ड भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 8 सितंबर 202…

8 सितंबर 2026 को 11:29 am बजे
यूपी होम गार्ड भर्ती: 14 सितंबर से शुरू होगी पीईटी, परीक्षा से पहले जानें जरूरी गाइडलाइंस; नहीं होगी दिक्कत

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी होम गार्ड भर्ती: 14 सितंबर से शुरू होगी पीईटी, परीक्षा से पहले जानें जरूरी गाइडलाइंस; नहीं होगी दिक्कत

यूपी होम गार्ड भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 8 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में जारी मानसून और बारिश की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी), लखनऊ ने उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले यह परीक्षा 8 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन अब 14 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

यह फैसला उत्तर प्रदेश में जारी मानसून और बारिश की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। पीईटी का आयोजन राज्य के अलग-अलग पीएसी केंद्रों और रिजर्व पुलिस लाइन्स में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को संशोधित एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देशों का ध्यान रखना होगा, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

10 सितंबर को जारी होंगे संशोधित एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 10 सितंबर 2026 को होम गार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित एडमिट कार्ड जारी करेगा। पहले इन्हें 7 सितंबर को जारी किया जाना था। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पुराने एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य

पहले जारी किए गए पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को 10 सितंबर को संशोधित एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड करना होगा और नए एडमिट कार्ड की प्रति परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।

संशोधित एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए और तय तारीख व समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।

इन गाइडलाइंस का जरूर करें पालन

- उम्मीदवार संशोधित एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करें। पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे।

- एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से जांच लें।

- उम्मीदवार को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रति साथ लेकर जाएं।

- बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की तैयारी रखें।

- पीईटी में शामिल होने से पहले बोर्ड की ओर से जारी सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

- सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

- होम पेज पर होम गार्ड भर्ती-2025 के एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।

- मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

- सबमिट करने के बाद आपका संशोधित एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

- एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग समय जांचें।

- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें