होमएग्ज़ाम्सबिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख तय, 15 सितंबर से आवेदन; 19 नवंबर से होंगे एग्जाम - bihar librarian exam 2026 dates announced apply sept 15
एग्ज़ाम्स

बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख तय, 15 सितंबर से आवेदन; 19 नवंबर से होंगे एग्जाम - bihar librarian exam 2026 dates announced apply sept 15

बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख तय, 15 सितंबर से आवेदन; 19 नवंबर से होंगे एग्जाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1…

1 सितंबर 2026 को 03:29 pm बजे
बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख तय, 15 सितंबर से आवेदन; 19 नवंबर से होंगे एग्जाम
 - bihar librarian exam 2026 dates announced apply sept 15

सौजन्य से:- Jagran

बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख तय, 15 सितंबर से आवेदन; 19 नवंबर से होंगे एग्जाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 ...और पढ़ें

HighLights

- पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक।

- ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक होंगे।

- परीक्षा परिणाम दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा।

शिक्षा विभाग से मिले निर्देश के बाद परीक्षा समिति ने परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा समिति के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी है।

19 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड के अनुसार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

अभ्यर्थी 15 सितंबर से पांच अक्टूबर 2026 तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी सूचनाएं बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा परिणाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। समिति बाद में आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से इन सभी बिंदुओं की जानकारी देगी।

अभ्यर्थी विज्ञप्ति का करें इंतजार

बोर्ड की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता और अन्य निर्धारित शर्तों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें:

- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 15 सितंबर 2026

- आवेदन की अंतिम तिथि : 5 अक्टूबर 2026

- परीक्षा : 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026

- संभावित परिणाम : दिसंबर 2026 का अंतिम सप्ताह

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 के लिए नया अपडेट: 21 सितंबर को आएगा नोटिफिकेशन, शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें