होमएग्ज़ाम्सटीईटी परीक्षा का पैटर्न तय...: ढाई घंटे में देना होगा 150 एमसीक्यू प्रश्नों का जवाब - Bhopal News
एग्ज़ाम्स

टीईटी परीक्षा का पैटर्न तय...: ढाई घंटे में देना होगा 150 एमसीक्यू प्रश्नों का जवाब - Bhopal News

- Hindi News - Local - Mp - Bhopal - The Pattern Of TET Exam Has Been Decided... टीईटी परीक्षा का पैटर्न तय...:ढाई घंटे में देना होगा 150 एमसीक्यू प्रश्नों का जवाब - कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कराई जा रही शिक्…

21 सितंबर 2026 को 01:02 am बजे
टीईटी परीक्षा का पैटर्न तय...:  ढाई घंटे में देना होगा 150 एमसीक्यू प्रश्नों का जवाब - Bhopal News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Mp

- Bhopal

- The Pattern Of TET Exam Has Been Decided...

टीईटी परीक्षा का पैटर्न तय...:ढाई घंटे में देना होगा 150 एमसीक्यू प्रश्नों का जवाब

- कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कराई जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। मप्र के डेढ़ लाख शिक्षकों की इस बड़ी परीक्षा के लिए मंडल ने अनुबंध होने के बाद पैटर्न भी तैयार कर लिया है।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को 150 प्रश्नों वाला प्रश्नपत्र मिलेगा। इसमें चार विकल्पों में से एक चुनना होगा। यानी जो पैटर्न ईएसबी (कर्मचारी चयन मंडल) का था, वही पैटर्न बोर्ड भी अपनाएगा। इस प्रश्नपत्र को हल करने का समय ढाई घंटे रहेगा।

इस परीक्षा के लिए जो सेंटर बनाए जाने हैं, उनके चयन का काम भी शुरू हो गया है। अंतिम फैसला संख्या आने के बाद तय होगा।

दरअसल, अभी 5 अक्टूबर तक सभी शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभी करीब 21 हजार शिक्षकों ने ही आवेदन किया है। 5 अक्टूबर तक अंतिम संख्या सामने आ जाएगी। इसके आधार पर मप्र में ब्लॉक स्तर पर केंद्र फाइनल किए जाएंगे।

इस परीक्षा की निगरानी स्कूलों के प्रिंसिपल, हेडमास्टर, और दूसरे सीनियर शिक्षकों के पास रहेगी। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर प्रश्नपत्र केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए 5 अक्टूबर के बाद टीम बना दी जाएगी। इससे पेपर लीक जैसी कोई स्थिति न बने।

अभी आवेदन नहीं करने पर बोर्ड एग्जाम के बाद परीक्षा मप्र में करीब डेढ़ लाख शिक्षक इस परीक्षा के दायरे में हैं। लेकिन 20 सितंबर तक आए आवेदनों की संख्या को देखकर प्रक्रिया से जुड़े अफसरों ने बताया कि उन्हें अंदाजा है कि करीब 50 से 60 हजार शिक्षक अभी आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे में इनकी संख्या के हिसाब से ही टीईटी की तैयारी होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम दो महीने का समय लगेगा। पहली परीक्षा दिसंबर में ही होगी। इसके दो महीने बाद, यानी फरवरी 2027 में, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Ghazipur News: 3025 में से 2853 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
एग्ज़ाम्स

Ghazipur News: 3025 में से 2853 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

जयनगर के शारदा विद्या मंदिर में सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित, कक्षावार मेधावी विद्यार्थियों को मिला स्थान
एग्ज़ाम्स

जयनगर के शारदा विद्या मंदिर में सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित, कक्षावार मेधावी विद्यार्थियों को मिला स्थान

RRB Group D Result 2026 जल्द जारी, यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
एग्ज़ाम्स

RRB Group D Result 2026 जल्द जारी, यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF

बिहार बोर्ड 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की आंसर की – गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के विषयवार समाधान
एग्ज़ाम्स

बिहार बोर्ड 9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की आंसर की – गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के विषयवार समाधान

बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 (Bihar B.Ed Counselling 2026) - इंस्टेंट ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया जारी
एग्ज़ाम्स

बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 (Bihar B.Ed Counselling 2026) - इंस्टेंट ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया जारी

स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल हुए 495 छात्र-छात्राएं
एग्ज़ाम्स

स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल हुए 495 छात्र-छात्राएं

परीक्षा परिणाम का लंबा इंतजार
एग्ज़ाम्स

परीक्षा परिणाम का लंबा इंतजार

यूपी-बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में टीचर पर FIR:  मऊ में कॉलेज भी डीबार, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बिना योग्यता लेने का आरोप - Mau News
एग्ज़ाम्स

यूपी-बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में टीचर पर FIR: मऊ में कॉलेज भी डीबार, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बिना योग्यता लेने का आरोप - Mau News

ताज़ा ख़बरें