डब्ल्यूबीसीएचएसई: पश्चिम बंगाल 12वीं की परीक्षा में 7.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 अक्तूबर तक चलेंगे एग्जाम
डब्ल्यूबीसीएचएसई: पश्चिम बंगाल 12वीं की परीक्षा में 7.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 अक्तूबर तक चलेंगे एग्जाम पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होंगी। इस वर्ष 7.18…

सौजन्य से:- Amar Ujala
डब्ल्यूबीसीएचएसई: पश्चिम बंगाल 12वीं की परीक्षा में 7.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 14 अक्तूबर तक चलेंगे एग्जाम
पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होंगी। इस वर्ष 7.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि परीक्षाएं 14 अक्तूबर तक चलेंगी।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में 21 सितंबर से 14 अक्तूबर 2026 तक हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा के लिए 7,18,620 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 3,15,731 पुरुष और 4,02,889 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
परीक्षाएं राज्यभर के 825 केंद्रों पर आयोजित होंगी, जिनके तहत 2,105 परीक्षा स्थल बनाए गए हैं। परिषद ने बताया कि इनमें से 99 परीक्षा स्थलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा का समय और पहले दिन के विषय
आम तौर पर रेगुलर परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होंगी, जबकि संगीत और विज़ुअल आर्ट्स की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक और वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
21 सितंबर को होने वाली पहली परीक्षा के संशोधित शेड्यूल में बंगाली, अंग्रेजी, हिंदी, नेपाली, उर्दू, संथाली, ओडिया और अन्य भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा, इकोनॉमिक्स, एंथ्रोपोलॉजी, एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिजिक्स, न्यूट्रिशन, एजुकेशन, अकाउंटेंसी, कंप्यूटर साइंस, स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स और बिनेस स्टडी जैसे विषयों की परीक्षाएं भी होंगी।
14 अक्तूबर को होगी आखिरी परीक्षा, सीसीटीवी से निगरानी
13 अक्तूबर को वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी - सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक। आखिरी परीक्षा, जिसमें बायोलॉजिकल साइंस, पॉलिटिकल साइंस और कॉस्टिंग एंड टैक्सेशन शामिल हैं, 14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
WBCHSE के अध्यक्ष मोसिउर रहमान सरदार ने बताया कि हर परीक्षा कक्ष में 20:1 के अनुपात में दो इनविजिलेटर (निरीक्षक) तैनात किए जाएंगे, जबकि परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट और वेन्यू सुपरवाइजर के कमरों में CCTV से निगरानी रखी जाएगी।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
एडमिशन: अब चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स के बाद कर सकेंगे एमटेक, एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

यूपी: पूरे प्रदेश में डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से, शामिल होंगे 3.50 लाख परीक्षार्थी; दो सेमेस्टरों का होगा एग्जाम

स्नातक स्पेशल परीक्षा: रिजल्ट सुधार का अंतिम मौका

Bihar Board Half-Yearly Exam 2026 Date Sheet जारी, Class 11 और 12 का पूरा शेड्यूल देखें

एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया

मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी

बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू

UP Board 2027 Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 12वीं के पेपर में अब Application और Analysis पर ज्यादा जोर
ताज़ा ख़बरें
- उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस
- IMD to recruit for Scientific Assistant post via SSC JE exam, apply till September 22 at ssc.gov.in
- एमपी बीएड मेरिट लिस्ट 2026 (MP BEd Merit List 2026 ): फेज 6 आवंटन लिस्ट (जारी), एडमिशन शेड्यूल जानें
- UPPSC ने LT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किया: विज्ञान विषय में 1,337 पदों पर भर्ती, सिर्फ 129 अभ्यर्थी चयनित - Prayagraj (Allahabad) News
- सीबीएसई परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी
- एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें
- एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर
- Delhi News: छात्रों ने कहा, पीजी के बजाय डीयू व कॉलेज छात्रावास प्राथमिकता

