मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी
सीवान: मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब 30 सितंबर तक मौका AI से बनाई गई तस्वीर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी है. विद…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
सीवान: मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब 30 सितंबर तक मौका
AI से बनाई गई तस्वीर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी है. विद्यार्थी अपने स्कूल के माध्यम से ही परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे.
Siwan News : मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राहत दी है. बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है. पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित थी. अब जिले के सभी सरकारी और निजी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्र-छात्राएं विद्यालय के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे.
स्कूल के माध्यम से ही भरा जायेगा परीक्षा फॉर्म
बोर्ड के निर्देश के अनुसार विद्यार्थी अपने स्तर से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भरेंगे. आवेदन की पूरी प्रक्रिया संबंधित विद्यालय के प्रधान के माध्यम से पूरी होगी. विद्यार्थियों को विद्यालय में जाकर परीक्षा फॉर्म भरवाने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा.
विद्यालय प्रधान बोर्ड के निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे. इसके बाद फॉर्म डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जायेगा. विद्यार्थियों को फॉर्म की दो प्रतियां तैयार करनी होंगी. एक प्रति विद्यालय में जमा करनी होगी, जबकि दूसरी प्रति पर विद्यालय प्रधान के हस्ताक्षर, मुहर और तारीख दर्ज कर विद्यार्थी को वापस की जायेगी.
रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र से मिलान करना जरूरी
परीक्षा फॉर्म भरने से पहले विद्यार्थियों को उसमें दर्ज सभी विवरण का अपने रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र से मिलान करना होगा. इसमें नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति और विषय सहित अन्य विवरण शामिल हैं.
किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर विद्यार्थियों को तत्काल विद्यालय प्रधान को इसकी जानकारी देनी होगी, ताकि निर्धारित समय के भीतर उसमें सुधार कराया जा सके. परीक्षा फॉर्म में मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी दर्ज करना भी अनिवार्य होगा. फोटो और हस्ताक्षर बोर्ड के निर्धारित मानक के अनुसार अपलोड किये जायेंगे.
अंतिम दिनों की भीड़ से बचने की सलाह
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर किये जाने के बाद आखिरी दिनों में विद्यालयों में विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है. ऐसे में विद्यार्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करने की सलाह दी गयी है.
समय रहते विद्यालय में जाकर परीक्षा फॉर्म भरवाने और निर्धारित शुल्क जमा करने से अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है. विद्यालय प्रधानों को भी निर्धारित अवधि के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहिया के यूनिवर्सल स्कूल में 11वीं की तिमाही व 12वीं की छमाही परीक्षा शुरू

UP Board 2027 Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 12वीं के पेपर में अब Application और Analysis पर ज्यादा जोर

उत्तराखंड: MBBS दाखिले का नियम बदला, दस्तावेज सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रहेगा एडमिशन, कॉलेजों को नोटिस

IMD to recruit for Scientific Assistant post via SSC JE exam, apply till September 22 at ssc.gov.in

एमपी बीएड मेरिट लिस्ट 2026 (MP BEd Merit List 2026 ): फेज 6 आवंटन लिस्ट (जारी), एडमिशन शेड्यूल जानें

UPPSC ने LT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किया: विज्ञान विषय में 1,337 पदों पर भर्ती, सिर्फ 129 अभ्यर्थी चयनित - Prayagraj (Allahabad) News

सीबीएसई परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी

एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें
ताज़ा ख़बरें
- एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर
- UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड - upsssc forest guardwildlife guard exam city details 2026 released and candidates can download it with 5 steps
- AIAPGET 2026 results out at exams.nta.nic.in
- Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Score (State-Wise List) - The Times of India
- VKSU PG प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी: 74% हुए सफल
- वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News
- Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश
- Northeast Education Conclave 2026 Concludes In Nagaland With Key NEP 2020 Resolutions - Northeast Today

