सीबीएसई परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी
सीबीएसई परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी सीबीएसई ने 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से तैयारी तेज करते हुए कक्षा 10वीं-12वीं की एलओसी और 9वीं-11वीं के पंजीकरण प्रक्…

सौजन्य से:- Amar Ujala
सीबीएसई परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की एलओसी व 9वीं-11वीं के पंजीकरण की तैयारी, स्कूलों को पत्र जारी
सीबीएसई ने 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से तैयारी तेज करते हुए कक्षा 10वीं-12वीं की एलओसी और 9वीं-11वीं के पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू करने का ऐलान किया है।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन और समय पर परिणाम घोषित करने के लिए अभी से कसरत तेज कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण और 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।
बोर्ड ने सभी संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व संस्था प्रधानों को पत्र जारी कर आगामी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने स्कूलों को भेजे पत्र में कहा है कि एलओसी और पंजीकरण की प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा की सबसे अहम कड़ी होती है, इसलिए सभी स्कूल अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं का रिकॉर्ड पहले से ही पूरी तरह जांच लें।
परीक्षा नियंत्रक ने पिछले वर्षों के अनुभवों का हवाला देते हुए बताया कि कई स्कूल गलत विषय कोड भर देते हैं या छात्र व अभिभावक के नाम में अशुद्धियां कर देते हैं, जिसके बाद डेटा सुधार के लिए लगातार आवेदन आते हैं। इसके अलावा तय समय सीमा के भीतर एलओसी जमा न करने से भी बोर्ड की परीक्षा तैयारियों में अनावश्यक देरी होती है और छात्रों को भी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
बोर्ड ने सभी स्कूलों को हिदायत दी है कि एलओसी सबमिट करने से पहले हर रिकॉर्ड को बारीकी से जांचा जाए, ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की जटिलता न बने। सीबीएसई के हाथरस कोऑर्डिनेटर डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया इन निर्देशों को सभी विद्यालयों तक भेज दिया गया है। डेटा संकलित कराया जा रहा है।
इन बिंदुओं पर पूरा डेटा तैयार रखने के निर्देश
- छात्र का पूरा नाम : छात्र का नाम स्कूल के एडमिशन रजिस्टर के अनुसार ही होना चाहिए।
- व्यक्तिगत विवरण : जन्मतिथि, लिंग, जाति वर्ग (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी आदि) और माता-पिता/अभिभावक के नाम की स्पेलिंग का सही मिलान।
- विषय चयन : अध्ययन योजना यानि स्कीम ऑफ स्टडीज के अनुसार सही, विषय और सही सब्जेक्ट कोड का चयन।
- फोटो व हस्ताक्षर : प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित प्रारूप में अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर।
सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल से प्राप्त करें प्राइवेट अंक पत्र
सादाबाद के सेंट विवेकानन्द पब्लिक स्कूल को सीबीएसई ने वर्ष 2026 में हाईस्कूल व इंटर की प्राइवेट परीक्षा देने वालों के अंक पत्र भेजे हैं। प्रधानाचार्य डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचकर अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
UPPSC ने LT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किया: विज्ञान विषय में 1,337 पदों पर भर्ती, सिर्फ 129 अभ्यर्थी चयनित - Prayagraj (Allahabad) News

एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें

एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड - upsssc forest guardwildlife guard exam city details 2026 released and candidates can download it with 5 steps

AIAPGET 2026 results out at exams.nta.nic.in

Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Score (State-Wise List) - The Times of India

VKSU PG प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी: 74% हुए सफल

वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News
ताज़ा ख़बरें
- Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश
- ईसीसीई एजुकेटर परीक्षा के घोषित परिणाम में 141 अभ्यर्थी पास
- DSSSB ASO Admit Card 2026 जारी, 21 सितंबर से परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड
- AIAPGET 2026 Result Out: Direct Download Link, Steps to Download
- यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 30 से शुरू होगा
- औरंगाबाद में 255 इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में परीक्षा शुरू: 11वीं, 12वीं के करीब 60 हजार परीक्षार्थी हो रहे शामिल; पहले दिन साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स के स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा - Aurangabad (Bihar) News
- बिहार बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी: 30 सितंबर तक...
- Nearly 250 districts have over 25% youth out of work, education

