होमएग्ज़ाम्सएसओएस की परीक्षाएं अब 17 की जगह 16 सितम्बर से होंगी शुरू - Jogindernagar.com
एग्ज़ाम्स

एसओएस की परीक्षाएं अब 17 की जगह 16 सितम्बर से होंगी शुरू - Jogindernagar.com

एसओएस की परीक्षाएं अब 17 की जगह 16 सितम्बर से होंगी शुरू हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सायर पर्व के अवसर पर विभिन्न जिलों और उपमंडलों में 17 सितंबर को घोषित स्थानीय अवकाश के मद्देनजर राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की…

2 सितंबर 2026 को 03:29 am बजे
एसओएस की परीक्षाएं अब 17 की जगह 16 सितम्बर से होंगी शुरू - Jogindernagar.com

सौजन्य से:- Jogindernagar.com

एसओएस की परीक्षाएं अब 17 की जगह 16 सितम्बर से होंगी शुरू

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सायर पर्व के अवसर पर विभिन्न जिलों और उपमंडलों में 17 सितंबर को घोषित स्थानीय अवकाश के मद्देनजर राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं, दसवीं एवं जमा दो कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया है।

बोर्ड सचिव अंकुश शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को निर्धारित परीक्षाएं अब 16 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के तहत आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 16 से 24 सितंबर, दसवीं की 16 से 28 सितंबर और 12वीं की परीक्षाएं 16 सितंबर से छह अक्तूबर तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं प्रात: कालीन सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी।

राज्य मुक्त विद्यालय की दसवीं और जमा दो कक्षाओं के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आठ से 17 अक्तूबर तक संबंधित विषय के अध्यापक अथवा प्रशिक्षक द्वारा निर्धारित अध्ययन केंद्रों में आयोजित की जाएंगी।

प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र सेट बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों, परीक्षा केंद्रों और विद्यालयों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें