होमएग्ज़ाम्सशिक्षा गुणवत्ता सुधारने को उत्तराखंड में पहली बार होगी दक्षता परीक्षा, कक्षा 2, 5 और 8 के छात्रों का होगा आकलन - uttarakhand schools to assess student competency for quality
एग्ज़ाम्स

शिक्षा गुणवत्ता सुधारने को उत्तराखंड में पहली बार होगी दक्षता परीक्षा, कक्षा 2, 5 और 8 के छात्रों का होगा आकलन - uttarakhand schools to assess student competency for quality

शिक्षा गुणवत्ता सुधारने को उत्तराखंड में पहली बार होगी दक्षता परीक्षा, कक्षा 2, 5 और 8 के छात्रों का होगा आकलन उत्तराखंड में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कक्षा 2, 5 और 8 के छात्रों की दक्षता परीक्षा ली जाएगी। ...और…

6 सितंबर 2026 को 11:29 pm बजे
शिक्षा गुणवत्ता सुधारने को उत्तराखंड में पहली बार होगी दक्षता परीक्षा, कक्षा 2, 5 और 8 के छात्रों का होगा आकलन
 - uttarakhand schools to assess student competency for quality

सौजन्य से:- Jagran

शिक्षा गुणवत्ता सुधारने को उत्तराखंड में पहली बार होगी दक्षता परीक्षा, कक्षा 2, 5 और 8 के छात्रों का होगा आकलन

उत्तराखंड में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कक्षा 2, 5 और 8 के छात्रों की दक्षता परीक्षा ली जाएगी। ...और पढ़ें

HighLights

- कक्षा 2, 5 और 8 के छात्रों की दक्षता परीक्षा।

- कमजोरियों को पहचान कर सुधारात्मक शिक्षण प्रदान किया जाएगा।

- राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहतर बनाने में मदद।

अशोक केडियाल, देहरादून। प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का नियमित आकलन अब और प्रभावी ढंग से किया जाएगा। विद्यार्थियों के दक्षता आधारित आकलन की समग्र रिपोर्ट सरकार तक पहुंचेगी। इसके लिए कक्षा दो, पांच और आठ के विद्यार्थियों का आज (सोमवार) को दक्षता परीक्षा (टेस्ट) लिया जाएगा। पिछले राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उत्तराखंड का बेहतर प्रदर्शन न होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को प्रदर्शन सुधारने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में दक्षता परीक्षा पहली बार आयोजित की जा रही है।

रिपोर्ट के आधार पर विद्यार्थियों की सीखने की स्थिति का पता चलेगा और जिन दक्षताओं में विद्यार्थी कमजोर पाए जाएंगे, उन्हें चिह्नित कर सुधारात्मक शिक्षण कराया जाएगा। शिक्षा सचिव ज्योति यादव की अभिनव पहल पर दक्षता परीक्षा आकलन के बाद मूल्यांकन और परिणाम अपलोड करने की समयसीमा तय की गई है। निर्देश के अनुसार सात सितंबर को ही विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा करना होगा।

इसके बाद आठ सितंबर को दोपहर दो बजे तक परिणाम विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) के आनबोर्ड प्रगति चैटबाट पर अपलोड करने होंगे। विद्यालयों को विद्यार्थियों के दक्षता आधारित आकलन के उत्तर पत्रक और संकलन शीट सुरक्षित रखनी होगी। इनका सत्यापन सीआरपी, बीआरपी अथवा विभागीय अधिकारियों की ओर से किया जाएगा। निर्धारित समय में परिणाम अपलोड नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।

वहीं, सही और गलत उत्तरों के विश्लेषण से विषय शिक्षकों को यह पता चलेगा कि विद्यार्थी किन दक्षताओं को अभी हासिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए नौ सितंबर से विशेष सुधारात्मक शिक्षण अनिवार्य रूप से शुरू कराया जाएगा।

राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए प्रारंभ की गई तैयारी

एससीईआरटी के अपर निदेशक परमेंद्र सकलानी ने कहा कि इस आकलन से विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार की दिशा तय होगी। साथ ही राष्ट्रीय सर्वे परख और परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआइ) जैसे नेशनल रैंकिंग में उत्तराखंड के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें