होम›एग्ज़ाम्स›पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परीक्षा के रिजल्ट घोषित: 560 पदों के लिए चयन सूची जारी, 39,468 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन - Bhopal News
एग्ज़ाम्स

पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परीक्षा के रिजल्ट घोषित: 560 पदों के लिए चयन सूची जारी, 39,468 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन - Bhopal News

- Hindi News - Local - Mp - Bhopal - MP Police Band Recruitment 2026 Result | Final Selection List Released पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परीक्षा के रिजल्ट घोषित:560 पदों के लिए चयन सूची जारी, 39,468 उम्मीदवारो…

28 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परीक्षा के रिजल्ट घोषित:  560 पदों के लिए चयन सूची जारी, 39,468 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन - Bhopal News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Mp

- Bhopal

- MP Police Band Recruitment 2026 Result | Final Selection List Released

पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परीक्षा के रिजल्ट घोषित:560 पदों के लिए चयन सूची जारी, 39,468 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती वर्ष-2026 का अंतिम परीक्षा परिणाम एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट iforms.mponline.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

परीक्षा परिणाम का विवरण मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट mppolice.gov.in पर है। मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैण्ड) पद की सीधी भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा वर्ष-2026 का आयोजन 24 जून 2026 से 6 अगस्त 2026 तक भोपाल में किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 39,468 उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया था।

परीक्षा के बैण्ड टेस्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची 12 अगस्त 2026 को जारी की गई थी। इसमें कुल 1,271 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित हुए थे। पुलिस विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक भोपाल में साक्षात्कार आयोजित किया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैण्ड) भर्ती परीक्षा-2026 के बैण्ड टेस्ट एवं साक्षात्कार के अंकों को एकीकृत, अपडेशन कर 87 प्रतिशत मुख्य भाग (14 प्रतिशत OBC पदों सहित) का अंतिम परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।

ईडब्ल्यूएस के लिए कम उम्मीदवार मिले

परीक्षा का अंतिम परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत मुख्य भाग (14 प्रतिशत OBC पदों सहित) के 591 पदों के लिए अंतिम रूप से सूची जारी किया जाना प्रावधानित था, किंतु EWS श्रेणी में विज्ञापित पदों की तुलना में कम अभ्यर्थी योग्य पाए गए। 560 पदों के लिए चयन सूची जारी की जा रही है।

समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की आपसी सह-वरिष्ठता का निर्धारण आयु के आधार पर किया गया है। नियम पुस्तिका में तय प्रावधान के अनुसार, होमगार्ड सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के योग्य उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण उनके लिए निर्धारित पद संबंधित श्रेणी के योग्य ओपन अभ्यर्थियों से भरे गए हैं।

तकनीकी गलती पर सुधार करेंगे

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद यदि कोई तकनीकी गलती संज्ञान में आती है, तो परिणाम में सुधार करने का अधिकार पुलिस विभाग के पास सुरक्षित रहेगा। परीक्षा परिणाम मध्यप्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में लंबित WP No. 34780/2026, 34308/2026 तथा माननीय उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर में लंबित WP No. 35153/2026, 36173/2026 के अंतिम निर्णय के अधीन होगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
SSC CGL 2026 Admit Card: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें
एग्ज़ाम्स

SSC CGL 2026 Admit Card: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए  1 अक्टूबर से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म, जानें पात्रता
एग्ज़ाम्स

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म, जानें पात्रता

JEE AIR 1 returned to IIT Kanpur inspired by Swades, now studies brain of a mosquito
एग्ज़ाम्स

JEE AIR 1 returned to IIT Kanpur inspired by Swades, now studies brain of a mosquito

Rajasthan LDC Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद, जानें मेरिट लिस्ट लिंक
एग्ज़ाम्स

Rajasthan LDC Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद, जानें मेरिट लिस्ट लिंक

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Jhalrapatan News
एग्ज़ाम्स

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Jhalrapatan News

AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश
 - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges
एग्ज़ाम्स

AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges

Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
एग्ज़ाम्स

Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी

BSLET 2026: बिहार बोर्ड लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
एग्ज़ाम्स

BSLET 2026: बिहार बोर्ड लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

ताज़ा ख़बरें