यूपीएससी: जुलाई 2026 की भर्तियों का परिणाम जारी, जानें कैसे और कहां चेक करें अपना रिजल्ट
यूपीएससी: जुलाई 2026 की भर्तियों का परिणाम जारी, जानें कैसे और कहां चेक करें अपना रिजल्ट UPSC July 2026 Recruitment Exam Result: संघ लोक सेवा आयोग ने जुलाई 2026 में विभिन्न पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी…

सौजन्य से:- Amar Ujala
यूपीएससी: जुलाई 2026 की भर्तियों का परिणाम जारी, जानें कैसे और कहां चेक करें अपना रिजल्ट
UPSC July 2026 Recruitment Exam Result: संघ लोक सेवा आयोग ने जुलाई 2026 में विभिन्न पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। आयोग ने कई विभागों के पदों का परिणाम जारी किया है। अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना नाम और अनुक्रमांक देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC July 2026 Recruitment Exam Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 7 सितंबर 2026 को जुलाई माह में आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं में प्रोफेसर समेत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के कई पद शामिल थे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और अनुक्रमांक दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से डाक के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सूचना भी दी जाएगी और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
किन-किन पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा?
जुलाई 2026 में यूपीएससी ने अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के कई पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं-
- उप नियंत्रक, विस्फोटक, पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय।
- प्रोफेसर (चीनी प्रौद्योगिकी), राष्ट्रीय चीनी संस्थान, कानपुर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग।
- सहायक निदेशक (सुरक्षा), कारखाना सलाह सेवा एवं श्रम संस्थान महानिदेशालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय।
- प्रशिक्षण अधिकारी (महिलाओं की ट्रेनिंग को छोड़कर) (प्लंबर), प्रशिक्षण महानिदेशालय, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय।
- सहायक कानूनी सलाहकार, प्रवर्तन निदेशालय, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय।
- विशेषज्ञ श्रेणी-3 (जैव रसायन), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
- उप निदेशक (कर्मचारी प्रशिक्षण/उत्पादकता), कारखाना सलाह सेवा एवं श्रम संस्थान महानिदेशालय।
- उप सहायक निदेशक (गैर-चिकित्सा), बीसीजी वैक्सीन प्रयोगशाला, गिंडी, चेन्नई।
- विशेषज्ञ श्रेणी-3 सहायक प्रोफेसर (त्वचा विज्ञान, यौन रोग विज्ञान एवं कुष्ठ रोग)।
- उप निदेशक, खान सुरक्षा (खनन), खान सुरक्षा महानिदेशालय।
- मंडलीय चिकित्सा अधिकारी (जीवाणु विज्ञान/सूक्ष्म जीव विज्ञान), रेल मंत्रालय।
रेलवे और वैज्ञानिक पदों का परिणाम भी जारी
आयोग की ओर से जारी परिणाम में रेलवे और वैज्ञानिक क्षेत्र के कई पद भी शामिल हैं। इनमें-
- मंडलीय चिकित्सा अधिकारी (छाती एवं श्वसन रोग), रेल मंत्रालय।
- मंडलीय चिकित्सा अधिकारी (नेत्र विज्ञान), रेल मंत्रालय।
- मंडलीय चिकित्सा अधिकारी (बाल चिकित्सा), रेल मंत्रालय।
- वैज्ञानिक अधिकारी, राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारत, संस्कृति मंत्रालय।
- कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन), केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय, गृह मंत्रालय।
- कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी), केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, गृह मंत्रालय।
- उप विधायी परामर्शदाता (हिंदी शाखा), राजभाषा प्रभाग, विधायी विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय।
- सहायक नौवहन मास्टर और सहायक निदेशक, नौवहन महानिदेशालय, मुंबई।
- नौवहन सर्वेक्षक-सह-उप महानिदेशक (तकनीकी), नौवहन महानिदेशालय, मुंबई।
- व्याख्याता (समाजशास्त्र), स्कूल शिक्षा विभाग, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन।
- उप निदेशक (परीक्षा सुधार), संघ लोक सेवा आयोग।
अपना परिणाम कैसे चेक करें?
अभ्यर्थी कुछ आसान चरणों में अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जुलाई 2026 भर्ती परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक खोलें।
- परिणाम की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- पीडीएफ में संबंधित पद के सामने दिए गए नाम और अनुक्रमांक देखें।
- अपना नाम या अनुक्रमांक खोजकर चयन की स्थिति जांचें।
- परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
- भविष्य में जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा?
जिन अभ्यर्थियों का नाम परिणाम में शामिल है, उन्हें आगे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आयोग चयनित उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से व्यक्तिगत सूचना भी भेजेगा। इसलिए परिणाम में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से संबंधित आगे की सूचना के लिए आयोग की ओर से जारी निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

